{"_id":"5afb418f4f1c1bd9408b598d","slug":"15264157551218-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अगली सुनवाई 18 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अगली सुनवाई 18 मई को
Updated Wed, 16 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में करीब छह घंटे तक चली सुनवाई
- खट्टा सिंह के बयान को किया क्रॉस एग्जामिन, अगली सुनवाई 18 को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में पिछली सुनवाई पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही हुई थी। गवाही के दौरान खट्टा सिंह की ओर से दिए गए बयान पर सीबीआई की ओर से करीब छह घंटे तक क्रॉस एग्जामिन किया गया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख मुकर्रर की है। अगली सुनवाई पर भी सीबीआई की ओर से क्रॉस एग्जामिनेशन जारी रहेगा।
इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। गुरमीत राम रहीम पर सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप का है। छत्रपति ने अखबार पूरा सच में डेरा सच्चा सौदा में उस वक्त साध्वियों के साथ हो रहे अत्याचार को उजागर किया था। इसी अखबार में साध्वी के उस गुमनाम खत को भी छापा गया था, जिसमें महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बात सामने आई थी। छत्रपति की अक्तूबर 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
रंजीत मर्डर मामले में अगली सुनवाई 28 को
पंचकूला। डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 मई को होगी। पिछली सुनवाई पर खट्टा सिंह की गवाही के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाना था, लेकिन रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में करीब छह घंटे तक चली सुनवाई के कारण इस मामले में रंजीत सिंह हत्या मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन अगली सुनवाई यानी 28 मई को होगी।