फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रायपुररानी अनाज मंडी

रायपुररानी अनाज मंडी

Thu, 03 May 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायपुररानी अनाज मंडी
रायपुररानी अनाज मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग न होने पर किसान व आढ़ती परेशान
विज्ञापन

- गेहूं की लिफ्टिंग ने होने से परेशान आढ़तियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण लगभग दो लाख बैग जमा हो गए। जिनकी स्टोरेज व किसानों की अदायगी न होने से किसान व आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बना हुए है। आढ़ती वर्ग के सदस्य राहुल गुप्ता, प्रवीण गर्ग, निखिल मंगल, राजू, रामपाल गुप्ता, अजय, राजिंद्र बिंदल ने बताया कि हैफेड के जीएम, डीएम सहित सभी अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन किसी के कान पर जूं नही रेंगती। आढ़तियों ने बताया कि पहले लिफ्टिंग कम होने के कारण अनाज लगभग 12 दिनों तक मंडी परिसर में बिना शेड के पड़ा है व आज बरसात होने के कारण काफी बैग भीग गए। जिस कारण दोहरी मार झेलनी पड़ रही है लेकिन सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। इस दौरान समस्या से परेशान आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। रायपुररानी अनाज मंडी में जिला परिषद चेयरपर्सन रितू सिंगला के पति की भी दुकान है लेकिन बावजूद इसके आढ़ती प्रवीण गर्ग ने बताया कि चेयरपर्सन के पति ने कई बार फोन किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंडी का हो चुका है निरीक्षण
मंडी में लिफ्टिंग की समस्या को लेकर सरकार के आईएस अधिकारी अशोक खेमका भी 20 अप्रैल को मंडी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे चुके है लेकिन नतीजा जीरो। वहीं अंबाला सांसद ने भी पिछले सप्ताह मंडी का निरीक्षण कर अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या का समाधान करने के बारे में निर्देश दिए थे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पिछले तीन दिनों से लिफ्टिंग बंद हो गई। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास अग्रवाल ने बताया कि हमने 24 अप्रैल को मेल के माध्यम से पूरी समस्या के बारे में अवगत करवा दिया था। जिसके बाद बरवाला मंडी से तो लिफ्टिंग हो गई लेकिन रायपुररानी से नहीं। प्रधान ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के बारे में कालका विधायक लतिका शर्मा वीरवार को अधिकारियों के साथ अनाज मंडी में पहुंचेगी।
विज्ञापन


कल ही हो जाएगी
हैफेड विभाग के जीएम आरपी साहनी ने बताया कि मैने एफसीआई के अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली व रायपुररानी मंडी से कल ही लिफ्टिंग करवाने के बारे में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed