{"_id":"5ae8ca934f1c1b5c098b7877","slug":"15252056508-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा मामलों में गवाहों के दर्ज किए जा रहे हैं बया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा मामलों में गवाहों के दर्ज किए जा रहे हैं बया
Updated Wed, 02 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हिंसा मामलों में गवाहों के दर्ज किए जा रहे हैं बयान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा मामले में दर्ज तीन एफआईआर में शामिल आरोपियों को अलग-अलग अदालतों में पेश किया गया। इनमें आरोपी चमकौर सिंह और सुरेंद्र धीमान इंसा सहित करीब 70 से अधिक आरोपियों को पेश किया गया। एफआईआर नंबर 341 में सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। इस मामले में गवाहों के बयान 15 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर होगी। एफआईआर नंबर 234 में शामिल आरोपियों को भी अदालत में पेश किया गया। लेकिन गवाहों के नहीं पहुंचने की वजह से इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी। इस मामले में कुल 59 आरोपी हैं। एफआईआर नंबर 335 में भी सुनवाई हुई। इसमें आरोपियों के खिलाफ पथराव, 144 के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी गवाह नहीं पहुंचे। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।