फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   समस्या कालका न्यूज

समस्या कालका न्यूज

Mon, 30 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
समस्या कालका न्यूज
रामबाग रोड पर बैरिकेड न होने से लग रहा जाम
विज्ञापन


- प्रशासन की ओर से तीन बैरिकेड लगाने से मिली थी जाम से मुक्ति
- दो बैरिकेड सड़क निर्माण के दौरान हटा दिए थे, जबकि एक हो गया था क्षतिग्रस्त

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
रामबाग रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ओवरहाइट बैरिकेड लगाए गए थे, जिसके चलते काफी हद तक इस एरिया में लगने वाले जाम में भी कमी आई थी। बता दें कि तब प्रशासन ने रामबाग रोड के प्रवेश द्वार से लेकर रामबाग तक करीब तीन ओवर हाइट बैरिकेड लगाए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही रामबाग रोड़ के प्रवेश द्वार पर लगा बैरिकेड किसी वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिस पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं, कुछ समय बाद रामबाग रोड का निर्माण कार्य शुरू होने से अन्य दो बैरिकेड के एंगल ऊपर से हटा दिए। जिसके बाद से अब तक कई माह गुजरने के बाद भी ओवर हाइट बैरिकेड प्रशासन की ओर से दुरुस्त नहीं किए गए।

एसीपी कार्यालय में बैठक के दौरान बनाई थी रणनीति:
शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कुछ माह पहले एसीपी कालका के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस की बैठक हुई थी, जिसमें रामबाग रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक के लिए भी रणनीति तैयार की गई थी। इसके तहत इस सड़क पर कुल तीन ओवरहाइट बैरिकेड लगाने की बात भी कही गई थी, जिसे प्रशासन ने हरी झंडी दी थी। इसके मद्देनजर शहर से रामबाग रोड पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मंशा से लोहे के ओवर हाइट बैरिकेड लगाए गए थे। हालांकि अब इस रोड पर एक भी ओवर हाइट बैरिकेड नहीं हैं।
विज्ञापन


रविवार को लगता है जाम:
एक भी ओवर हाइट बैरिकेड न होने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन दोबारा से शुरू हो गया है, लेकिन स्थिति रविवार को ओर भी गंभीर हो जाती है। क्योंकि रविवार को लगने वाली साप्ताहिक मंडी में वाहनों को प्रवेश करने के लिए रामबाग रोड से होकर ही गुजरना पड़ता है, जिस वजह से हर रविवार को जाम लग जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी।
नगर निगम कालका के जेई सुभाष ने बताया कि एसडीएम और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद दोबारा से रामबाग रोड पर ओवरहाइट बैरिकेड लगा दिए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed