{"_id":"5ae4d6204f1c1b05418b6fcb","slug":"152494646419-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट की वजह से डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट की वजह से डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट की वजह से डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग
- आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां, आग नियंत्रित न होने पर आसपास के शोरूम भी आ सकते थे चपेट में
- बेसमेंट में स्टोर होने की वजह से और छोटा रास्ता होने की वजह से आई दिक्कत, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-16 में शॉर्ट सर्किट के कारण डिपार्टमेंट स्टोर में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग को काबू कर लिया। इस दौरान स्टोर की बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर लगी आग के कारण लाखों के नुकसान का अंदाजा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक स्टोर मालिक का कहना है कि फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता है। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसे बुझाने के लिए कर्मियों को काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की सूचना एक सफाई कर्मी ने दी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम करीब 7.15 बजे मौके पर पहुंच गई।
सुबह करीब 7.15 बजे वहां मौजूद एक सफाई कर्मी ने टॉप डिपार्टमेंट स्टोर से धुआं निकलते देखा। तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तब बेसमेंट सहित अन्य फ्लोर पर भी आग लगने लगी। बेसमेंट में स्टोर होने की वजह से यहां से निकलने के लिए छोटा रास्ता था, जिससे दमकल कर्मियों को पाइप की मदद से आग को बुझाना पड़ा। बेसमेंट में काफी धुआं और प्रवेश के लिए काफी कम जगह होने की वजह से आग को काबू करने में खास तौर पर दिक्कतें पेश आईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सबसे पहले ऊपरी मंजिलों की आग को काबू किया, इसके बाद ग्राउंड फ्लोर सहित बेसमेंट में भी इसे बुझाया। धुआं होने की वजह से बेसमेंट में पहुंचना मुश्किल था।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग को किया काबू:
स्टेशन फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने बताया कि बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग का दायरा बढ़ता गया और सभी मंजिलों पर आग पहुंच गई। हालांकि बेसमेंट में एंट्री के लिए काफी कम जगह होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई, लेकिन ढाई घंटे की मशक्कत के बाद इसे काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक:
सेक्टर-16 की मार्केट में लगी आग को अगर तत्काल नियंत्रित नहीं किया जाता तो आसपास के शोरूम भी चपेट में आ सकते थे। इसे बुझाने के लिए फायर कर्मियों ने जल्दबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सहित दमकल कर्मी और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित अन्य लोग भी पहुंच गए।