{"_id":"5ae4d52e4f1c1b350a8b70b0","slug":"152494622219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से तापमान में अचानक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से तापमान में अचानक गिरावट
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मिनट की बारिश से तापमान में अचानक गिरावट
पंचकूला। शाम को करीब 20 मिनट के लिए हुई झमाझम बारिश से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण सड़कों के इर्द-गिर्द पानी खड़ा हो गया, जिससे आने जाने वाले वाहनों को रात के वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी पड़े, लेकिन काफी कम। रात करीब 8.35 बजे शुरू हुई बारिश के रुकने पर मार्केट से लौट रहे पैदल और बाइक सवार भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। तेज हवा और बारिश के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनियां भी टूट गईं, लेकिन सड़कों के दोनों तरफ रात तक पानी खड़ा होने की वजह से वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें पेश आईं।