{"_id":"5ade47074f1c1b5c098b6219","slug":"152451661620-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कचरा डालने पर एकाउंट में पहुंचेगा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में कचरा डालने पर एकाउंट में पहुंचेगा कैश
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में कचरा डालने पर अकाउंट में पहुंचेगा कैश
- कांच की बोतल के लिए दो रुपये, चिप्स का खाली रैपर 25 पैस, पान मसाला के पैकेटों के लिए मिलेंगे 10 पैसे
- ई-वॉलेट के जरिये भेजी जाएगी राशि, शुरुआती दौर में एटीएम की संख्या होगी कम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से एटीएम लगाई जाएंगी। सेक्टरों में इकट्ठा होने वाले बोतल, प्लास्टिक, रैपर के अलावा तमाम वेस्ट मैटेरियल एटीएम में डालने की कीमत अदा की जाएगी। एटीएम में बोतल डालने पर एक रुपया जबकि रैपर के लिए यह राशि 25 पैसे होगी। यह राशि ई-वालेट के जरिये एकाउंट में पहुंचेगी। हालांकि पहले एटीएम की तर्ज पर कचरे को जमा कराते ही कैश का प्रावधान किए जाने की योजना थी, लेकिन बाद में चोरी की आशंका को देखते हुए ई-वॉलेट के जरिये भुगतान का निर्णय लिया गया। जल्द ही शहर के कुछ सेक्टरों में ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी। इससे न केवल शहर साफ होगा। बल्कि इधर-उधर कचरा फेंकने की आदत में भी धीरे धीरे बदलाव आएगा। स्वच्छता मिशन के तहत नगर निगम, पंचकूला की ओर से जहां जगह-जगह अभियान चलाया तो दूसरी तरफ रोजाना निकलने वाले कचरे को भी नियंत्रित दायरे में रखने के लिए एटीएम का विकल्प दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक राशि हासिल करने की होड़ में पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि शहर में लोग चलते फिरते कोल्ड ड्रिंक या शराब पीने के बाद बोतलें कहीं भी फेंक देते हैं। इन्हें रैग पिकर उठाकर ले जाते हैं, लेकिन इन्हें निर्धारित से कम पैसे मिलते हैं। एटीएम लगने से प्लास्टिक बोतल के लिए एक जबकि कांच की बोतल के लिए दो रुपये मिलेंगे। चिप्स का खाली रैपर 25 पैसे देगा तो पान मसाला के पैकेटों के लिए भी एटीएम से 10 पैसे मिलेंगे। एटीएम मशीन में कबाड़ उठाने वालों का पूरा ब्यौरा होगा। ताकि कचरा डालते ही खाते में राशि पहुंच जाए। इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही इस परियोजनाओं को लागू किया जाएगा। शुरुआती दौर में एटीएम की संख्या कम होगी। जिन्हें बाद में जरूरत के मुताबिक बढ़ाया जाएगा।
हाइड्रोलिक मशीनें उठाएंगी कचरा
नगर निगम की योजना चार व्यावसायिक स्थलों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने की है। 1100-1100 लीटर के डस्ट बिन में सूखा और गीला कचरा अलग कर डाला जाएगा। 22 लीटर अंडरग्राउंड डस्टबिन पर 10 लाख रुपये की लागत आएगी। फिलहाल सेक्टर-सात, आठ ,15 और सेक्टर-20 में डस्टबिन रखे जाएंगे। हाइड्रॉलिक मशीनें कचरा को उठाएंगी।