{"_id":"5ac7d7fc4f1c1bb9618b6018","slug":"152304639917-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहारों के साथ सौदा करने वाले आरोपियों को पेश किया अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहारों के साथ सौदा करने वाले आरोपियों को पेश किया अदालत
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होनहारों के साथ सौदा करने वाले आरोपियों को अदालत में किया पेश
- चार दिन के रिमांड में नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का करेगी खुलासा
- मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों से रुपये ऐंठने का चल रहा था गोरखधंधा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
एचएसएससी की मेरिट लिस्ट में शामिल होनहार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम बरगलाकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड ने वीरवार को सेक्टर-दो स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर पर छापेमारी कर सीक्रेट ब्रांच के पांच कर्मियों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को धांधली में शामिल अन्य आरोपी, उम्मीदवारों से वसूली गई राशि, भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मी और अधिकारियों के अलावा दलालों के रैकेट का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
वीरवार को सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड की तरफ से की गई कार्रवाई में सुपरिंटेंडेंट समेत पांच कर्मियों, सिंचाई विभाग के कर्मी और बिचौलिए सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान मौके से सभी अहम दस्तावेजों को खंगाला गया और जरूरी साक्ष्यों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इन दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ पुलिस आरोपियों और उम्मीदवारों के बीच की कड़ी में शामिल अन्य आरोपियों का भी सुराग हासिल करने में जुटी है। स्कवॉयड की एसीपी पूर्णिमा सिंह की शिकायत पर एसपी धीरज सेतिया के नेतृत्व में छापेमारी कर पूरे दिन दफ्तर में छानबीन के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पहले से भी कई शिकायतें मिल रही थी, जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपियों के फोन सर्विलांस पर लगाने के बाद इस पूरे खेल का खुलासा हुआ।
सभी पहलुओं पर होगी पूछताछ
एसपी धीरज सेतिया ने बताया कि आरोपियों से बरामद दस्तावेजों और कंप्यूटर डाटा की छानबीन की जा रही है। इन्हें खंगालने सहित आरोपियों से इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। रिजल्ट से पहले सीक्रेट डाटा को लीक कर, उम्मीदवारों से रुपये ऐंठने की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है। सेक्टर-पांच थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।