फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मनन और वैष्णवी के न्यू स्कूल हिपॉप स्टाइल पर फिदा थीं फिल्म अदाकारा शिल्पा

मनन और वैष्णवी के न्यू स्कूल हिपॉप स्टाइल पर फिदा थीं फिल्म अदाकारा शिल्पा

Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मनन और वैष्णवी के न्यू स्कूल हिपॉप स्टाइल पर फिदा थीं फिल्म अदाकारा शिल्पा
मनन और वैष्णवी के न्यू स्कूल हिपॉप स्टाइल पर फिदा थीं फिल्म अदाकारा शिल्पा
विज्ञापन


- डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-टू के मेंटर मनन सचदेवा पंचकूला पहुंचे
- पंचकूला सेक्टर-20 द गुरुकुल स्कूल के एक्स स्टूडेंट ने छात्रों को दिए डांस के टिप्स

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-20 द गुरुकुल स्कूल के एक्स स्टूडेंट मनन सचदेवा ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-टू में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतने वाली वैष्णवी के मेंटर की भूमिका में थे। इस शो के समाप्त होने के बाद वह शनिवार को पंचकूला अपने स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान छात्र मनन सचदेवा की झलक पाने और उससे बात करने को लेकर उनके जूनियर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान मनन ने क्लास नौवीं और दसवीं के छात्रों को डांस के टिप्स दिए। मनन ने छात्रों से कहा कि हार्ड वर्क करो और नियमित अभ्यास के जरिए ही सफलता के मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। वह अपने स्कूल में अक्सर आते जाते रहते हैं। मनन ने अपनी सफलता का श्रेय डांस टीचर धीरज चावला को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल हरसिमरन कौर ने भी मनन को बधाई दी। मनन सन 2016 में कॉमर्स स्ट्रीम से बारहवीं पंचकूला के द गुरुकुल स्कूल से पास आउट है। वह मूल रूप से करनाल के रहने वाले हैं।


मनन और वैष्णवी के न्यू स्कूल हिपॉप स्टाइल पर फिदा थीं शिल्पा:
मनन सचदेवा और वैष्णवी डांस रियलिटी शो के सेट पर जैसे हीं परफारमेंस की शुरुआत करते, फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी खुश हो जाती थीं, क्योंकि उन्हें दोनों का न्यू स्कूल हिपॉप डांस स्टाइल काफी पसंद है, परफारमेंस समाप्त होते ही उनका कमेंट दोनों के लिए सिर्फ यहीं होता कि आप दोनों का डांस सुपर से ऊपर था। वहीं कोरियग्राफर गीता वैष्णवी की फैन थी, उसे पूरे सेट पर लक्ष्मी के नाम से बुलाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed