{"_id":"5ab6aebe4f1c1bc3758b74e5","slug":"152192198216-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में कबाड़ी के शैड में आग लगने से जला सामान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में कबाड़ी के शैड में आग लगने से जला सामान।
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी के शेड में आग से प्लास्टिक के 40 ड्राम जले
बरवाला। बरवाला बाईपास पर स्थित एक कबाड़ की दुकान के शेड में आग लग गई। जिससे शेड के नीचे पड़ा सामान जलकर राख हो गया। शेड के मालिक अरविंद कुमार पुत्र सहदेव सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने शेड को बंद कर नजदीक एक दुकान में सो गए थे। रात को गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर ने हमें आग लगने की सूचना दी और पुलिस ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शेड में पड़ा सामान जलकर राख हो चुका था। अरविंद कुमार ने बताया कि इस शेड में रखे करीब 100 प्लास्टिक के ड्राम, प्लास्टिक व जूट का बारदाना तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिससे उनका लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया। पुलिस ने मामले की डीडीआर दर्ज कर ली लेकिन आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। उधर, अरविंद के पिता सहदेव ने बताया कि वे करीब 25 साल से यहां पर कबाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।