फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फैशन वीक

फैशन वीक

Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
फैशन वीक
फैशन वीक
विज्ञापन

रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरे फैशन के जलवे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रैंप पर फैशन के जलवे बिखेरती खूबसूरत मॉडल्स ने टे्रंड को नए सिरे से परिभाषित किया। एथनिक, ट्रेडिशनल के साथ-साथ लेटेस्ट डिजाइनर परिधानों में कैटवॉक करती मॉडल्स ने फैशन के खूब जलवे बिखेरे। मौका था बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट की ओर से सेक्टर-तीन स्थित हॉलीडे इन में आयोजित ट्राईसिटी फैशन वीक का। नो एसिड, सेव द गर्ल, ओनली लव, एवरी गर्ल इज प्रीसियस थीम पर आयोजित शो में देश विदेश के डिजाइनर वेयर को एक नायाब अंदाज में पेश किया गया। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर मौजूद रहा।
बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित फैशन वीक में रैंप वीक में दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई और देहरादून के डिजाइनर ने बेहतरीन डिजाइनर परिधानों में पेश कर खूब तारीफें बटोरी। फैशन वेयर की खासियत रही कि इसमें किसी भी केमिकल कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि आर्गेनिक डिजाइन के परिधानों को पेश किया गया।
विज्ञापन

बिग ब्रेक एंटरटेनमेंट के सीईओ अनिल शर्मा ने इस फैशन वीक के आयोजन के थीम का जिक्र करते हुए कहा कि यहां फैशन को एक अनूठे अंदाज में पेश किया गया। अलग अलग शहरों के डिजाइनर द्वारा तैयार परिधानों की खासियत भी अलग थीं। इतना ही नहीं, यंगस्टर्स की ओर से तैयार परिधानों में इनोवेशन भी था। कार्यक्रम के संचालन से जुड़ी सिम्मी शर्मा ने बताया कि सेव द गर्ल थीम पर आयोजित इस फैशन शो के जरिये यह संदेश दिया गया कि एसिड अटैक का अब कोई शिकार न बने। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और किरोसिन ऑयल की तरह, एसिड की बिक्री के लिए भी लाइसेंस अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि इसका इस्तेमाल किसी की बर्बादी के लिए न किया जा सके। फैशन वीक का उदघाटन पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed