फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चोट लगने के कारण पांच शिक्षक घायल, पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया

चोट लगने के कारण पांच शिक्षक घायल, पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया

Thu, 15 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चोट लगने के कारण पांच शिक्षक घायल, पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया
एक्शटेंशन लेक्चरर्स पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, पांच घायल
विज्ञापन

- चोट लगने के कारण पांच शिक्षक घायल, पांचों को अस्पताल पहुंचाया गया
- अपनी मांग को लेकर लेक्चरर्स विधान सभा के घेराव के लिए जा रहे थे चंडीगढ़
- खबर लिखे जाने तक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर देर रात प्रदर्शन करते रहे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे एक्सटेंशन लेक्चरर्स को पुलिस ने पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोक लिया और उन पर वाटर कैनन व हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान करीब पांच लेक्चरर्स घायल हो गए। उन्हें तत्काल पंचकूला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोपहर से देर रात तक शिक्षक अपनी मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड के पास पुलिस बैरियर पर डटे हुए हैं। शिक्षकों की माने तो जब तक उन्हें जॉब सिक्योरिटी नहीं मिल जाती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को करीब 500 से ज्यादा संख्या में लेक्चरर्स ने शिक्षा सदन से लेकर पंचकूला और चंडीगढ़ बार्डर तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च करते हुए लेक्चरर्स ने हरियाणा सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


क्या है मांग
- जॉब सिक्योरिटी, ट्रांसफर, डेपुटेशन और नियमित भर्तियों से एक्सटेंशन लेक्चरर्स को बेरोजगार न किया जाए।
- अलग-अलग विषयों में अब तक बेरोजगार हो चुके सभी एक्सटेंशन लेक्चरर्स को तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए।
- स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स की तरह एक्सटेंशन लेक्चरर्स के रोजगार को सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed