फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सड़क पर लेक्चरर्स ने बनाया आशियाना, बिछाए गद्दे और वहीं खाया खाना

सड़क पर लेक्चरर्स ने बनाया आशियाना, बिछाए गद्दे और वहीं खाया खाना

Thu, 15 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लेक्चरर्स ने बनाया आशियाना, बिछाए गद्दे और वहीं खाया खाना
सड़क पर लेक्चरर्स ने बनाया आशियाना, बिछाए गद्दे और वहीं खाया खाना
विज्ञापन

10 घंटे तक चंडीगढ़-पंचकूला के बीच वाहनों का आवागमन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने रात को सड़क को ही अपना आशियाना बना लिया है। शाम तक विरोध दर्ज कराने के बाद जब उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो सड़क पर गद्दे बिछाकर वहीं रात का खाना भी खाया। रात करीब 11.15 बजे भी लेक्चरर्स खाना खाने के बाद सड़क पर ही सोने की तैयारियों में दिखे। इस घटना के बाद लेक्चरर ने फैसला लिया कि पूरी रात आसमान के नीचे ही बिताएंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं, विरोध जारी रहेगा। उधर, सैकड़ों की तादाद में लेक्चरर्स को देखते हुए हाऊसिंग बोर्ड चौराहे पर पुलिस कर्मी भी मुस्तैद दिखे।

दोपहर करीब दो बजे विधनसभा कूच के लिए निकले, एक्सटेंशन लेक्चरर के विरोध प्रदर्शन के कारण पिछले करीब 10 घंटे से पंचकूला-चंडीगढ़ के बीच सैकड़ों वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। रात को भी यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed