फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टरों से गुजरी मां मनसा देवी की रथ यात्रा

सेक्टरों से गुजरी मां मनसा देवी की रथ यात्रा

Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सेक्टरों से गुजरी मां मनसा देवी की रथ यात्रा
सेक्टरों से गुजरी मां मनसा देवी की रथ यात्रा
विज्ञापन

- शोभायात्रा में बांटा गया जल, दूध और बिस्कुट का प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर मंगलवार को निकाली गई शोभा यात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरी। यात्रा में सबसे आगे बैंड की धुनों पर भक्ति संगीत तो इसके साथ माता मनसा देवी का रथ चल रहा था।

बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि यह शोभायात्रा श्री माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर गऊशाला पहुंची। इसके बाद मनीमाजरा विश्वकर्मा मंदिर, एनएसी मनीमाजरा मार्केट से होते हुए मौलीजागरां गए। यात्रा पंचकूला के सेक्टर-18, 7, 15, 11, 10, 9 से गुजरी। शोभा यात्रा का सेक्टर-15 मार्केट एसोसिएशन की ओर से जल, दूध और बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। माता मनसा देवी जो पिंडी के रूप में विराजमान थी, उनका फूलों और नोटों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान विजय शर्मा, अनिल महता, बिट्टू आहुजा, विशेष आमंत्रित सदस्य सत्यनारायण गुप्ता, नरेंद्र आहुजा, संजीव मनचंदा, सुरेंद्र गुलाटी, मुकेश मल्होत्रा ने स्वागत किया। मौके पर नगराधीश ममता शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव पृथ्वीराज, पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य संदीप गुप्ता, शारदा प्रजापति, वंदना गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed