{"_id":"5a9c4eea4f1c1be13b8b60a8","slug":"152019348911-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार इस प्रकार के मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार इस प्रकार के मेले का आयोजन
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए दिया साइकिलों का आर्डरों
- जिले के सभी चार खंडों के 94 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया
- 73 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की साइकिल लेने की जताई इच्छा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-छह में तीन दिवसीय साइकिल मेले का शुभारंभ पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त मुकुल कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंचकूला में पहली बार जिले के सभी खंडों के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल खरीदने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। पहले दिन जिले के सभी चार खंडों के 94 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जिसमें से 73 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की साइकिल लेने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इस मेले को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उनकी मनपसंद की साइकिल खरीदने में मदद करना है। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी ने बताया कि पहले दिन ग्याहरवीं कक्षा के छात्राओं की ओर से साइकिल पसंद करके ऑर्डर दिया गया है। साइकिल लेने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित राशि तय की गई है। निर्धारित तय राशि से अधिक राशि बच्चे के अभिभावकों द्वारा भुगतान की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कक्षा छह, मंगलवार को नौंवी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र साइकिल पसंद करने पहुंचेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य स्नेह लता ने कहा कि सेक्टर-11 स्थित नागपाल साइकिल स्टोर और पिंजौर के दुर्गा साइकिल स्टोर ने अपने स्टॉल लगाए हैं। मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह मान, खंड शिक्षा अधिकारी बीएस संधू, सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य और सेक्टर-6 का सारा स्टॉफ भी उपस्थित रहा।