फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जासपुर मीट स्टोर को बंद करवाने को लेकर कई गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट। किसी भी सुरत में नहीं बनने देंगे मीट स्टोर।

जासपुर मीट स्टोर को बंद करवाने को लेकर कई गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट। किसी भी सुरत में नहीं बनने देंगे मीट स्टोर।

Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
जासपुर मीट स्टोर को बंद करवाने को लेकर कई गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट। किसी भी सुरत में नहीं बनने देंगे मीट स्टोर।
मीट स्टोर बंद न होने पर ग्रामीणों ने दी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी
विज्ञापन

- जासपुर मीट स्टोर को बंद करवाने को लेकर कई गांवों के ग्रामीण हुए एकजुट
- कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाई गई थी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
गांव जासपुर में पोल्ट्री सेंटर में मीट स्टोर स्थापित करने के विरोध में गांव ककराली के बस स्टॉप के पास गांव टोडा, जासपुर, फतेहगढ़, नटवाल, बहबलपुर, गोलपुरा, खानपुर सहित कई गांवों की पंचायतों व ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए एक मीटिंग की। जिसमें निर्णय लिया कि वे किसी भी सूरत में जासपुर के पास पोल्ट्री सेंटर में मीट स्टोर स्थापित नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि मीट स्टोर के स्थापित होने से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कतई भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अपनी इस समस्या को लेकर अभी पिछले दिनों वे स्थानीय विधायक लतिका शर्मा से मिले थे। लतिका शर्मा ने उनकी इस मांग को लोक संपर्क और कष्ट निवारक समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कविता जैन को बताई। जिन्होंने ग्रामीणों की इस मांग को जायज बताया। वहीं ग्रामीणों ने आज अपनी मीटिंग के दौरान चेतावनी दी कि अगर पोल्ट्री सेंटर में मीट स्टोर को सरकार व प्रशासन की ओर से तुरंत बंद नहीं करवाया गया तो ग्रामीणों सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed