{"_id":"5a8733694f1c1bb3208b9b15","slug":"151881017051-14-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में एलईडी स्क्रीन से किया गया लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में एलईडी स्क्रीन से किया गया लाइव प्रसारण
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम ने छात्रों को सिखाए तनाव से निपटने के गुर
- सेक्टर-1 कॉलेज सहित सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में एलईडी स्क्रीन से किया गया लाइव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
परीक्षा के तनाव से जूझ रहे छात्रों को तनाव से मुक्ति के गुर सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीधा संवाद किया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए पंचकूला स्थित सेक्टर-1 कॉलेज और गर्वनमेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-14 में विशेष इंतजाम किए गए। इसके लिए दोनों कॉलेज में विशाल एलईडी स्क्रीन, टेलीविजन व लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री से सीधे रूबरू हुए। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण दोनों कॉलेज में सुबह 12 बजे से दो बजे तक किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव को कैसे कम करें? विषय पर संबोधित करने के साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े देश भर से लाखों स्कूल-कॉलेज के छात्रों के चुनिंदा सवालों के जबाव दिए। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 तथा गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-14 कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के लिए कॉलेज ऑडिटोरियम में विशाल एलईडी स्क्रीन सहित सेमिनार हॉल, बॉयज हॉस्टल, कंप्यूटर लैब, एडुसेट कक्ष, पत्रकारिता विभाग में टेलीविजन तथा कंप्यूटर विभाग में प्रोजेक्टर के माध्यम के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री के तथा सुझावों को बड़ी उत्सुकता के साथ धैर्यपूर्वक सुना।