{"_id":"5a78b5904f1c1ba32a8b5dc5","slug":"151786045220-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दो बच्चियाँ जाएंगी डांस इंडिया डांस शो के लिए सिलैक्ट,विधायक ने दिया बच्चियों को आर्शीवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दो बच्चियाँ जाएंगी डांस इंडिया डांस शो के लिए सिलैक्ट,विधायक ने दिया बच्चियों को आर्शीवाद
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिजौंर की दो लड़कियों का ‘डांस इंडिया डांस’ शो के लिए हुआ चयन
पिंजौर। जीटीवी पर आने वाले ‘डांस इंडिया डांस’ शो के लिए फाइनल ऑडिशन मेें शहर की दो बेटियों के चुने जाने पर विधायक लतिका शर्मा ने उनकी हौसला अफजाई की और उनकी डांस एकेडमी पर पहुंच कर बच्चियों को आर्शीवाद दिया। डांस एकेडमी के संचालक मुकेश बादल को कहा कि वे शहर की प्रतिभाओं को उभारने का काम कर रहे हैं जो कि प्रशंसनीय है। लतिका शर्मा ने आशा जाहिर की कि बच्चे न केवल शो के टॉप टेन में जगह बनाएंगे बल्कि ‘डांस इंडिया डांस’ का खिताब भी हासिल करेंगे। एकेडमी के संचालक ने बताया कि पूरे देश से आए तकरीबन 100 प्रतिभागियों में से 9 वर्षीय रिज्विल पठानिया और 11 वर्षीय प्रज्ञा शुक्ला ने अन्य को डांस में पछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई है। मौके पर विधायक के साथ बीजपी जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, प्रिंसिपल पीयूष पुंज और सचिन शर्मा के साथ-साथ बच्चियों के अभिभावक अजय पठानिया, सरिता पठानिया, नवीता शुक्ला, दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।