फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान टीम नेपाल को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, टीम में 7 खिलाडी रायपुर रानी के

अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान टीम नेपाल को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, टीम में 7 खिलाडी रायपुर रानी के

Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में मेजबान टीम नेपाल को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, टीम में 7 खिलाडी रायपुर रानी के
अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रायपुररानी के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
विज्ञापन


- नेपाल में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित हुई हैंडबाल प्रतियोगिता
- फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मेजबान नेपाल का दी शिकस्त

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
नेपाल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें रायपुररानी के खिलाड़ियों ने जीता का परचम लहराते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैंडबॉल टीम ने अपने पहले मुकाबले में भूटान, दूसरे में मालदीव, तीसरे मैच में श्रीलंका और फाइनल में मेजबान नेपाल को हराया। यूथ गेम फेडरेशन इंडिया के सहयोग से भारत की ओर से खेलते हुए खिलाड़ी स्माइल अरोड़ा रायपुररानी, जॉनी भाटिया बाजिदपुर, गुरजीत सिंह बाजिदपुर, अरुणदीप श्यामटू, विजय राणा नटवाल, आकाश राणा नटवाल, वीरेन्द्र राणा नटवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और स्वर्ण पदक का कब्जा कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। जिस वजह से युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से इलाके के लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं विजेता खिलाड़ियों के घर बधाईयां देने वाले लोगों का तांता भी लगने लगा है। इस मौके पर विधायक लतिका शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व सीपीएस रामकिशन, जिलापरिषद चेयरपर्सन रितु सिंगला, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन भूमिका शर्मा, शीशपाल राणा सरपंच, कमालदीन सुल्तानपुर चेयरमैन पैक्स, लोकतंत्र सुरक्षा मंच से अंकित कौशिक, कुलदीप सैनी बडोना कला, कांग्रेस नेता बहादुर राणा, वैश्य अग्रवाल सभा रायपुररानी, अतुल गर्ग सहित सभी गांवो के सरपंच व क्षेत्रवासियों ने इन युवा खिलाड़ियों को बधाईयां दी।

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और खिलाड़ी गुरजीत गुज्जर के पिता रूपचंद वजीदपुर ने बताया कि इलाके में खेलों को लेकर सुविधाओं का अभाव है और फिर भी खिलाड़ियों ने अपने दम पर उम्दा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें अपने बेटे के प्रदर्शन पर गर्व हो रहा है। इसके अलावा वह अपने बेटे की प्रतिभा को और निखारने के लिए उसे कोचिंग दिलवाएंगे, ताकि वह अपने उम्दा प्रदर्शन से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed