फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पूर्व डीजीपी मामले में माफी की प्रशासन से मांग, उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

पूर्व डीजीपी मामले में माफी की प्रशासन से मांग, उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी मामले में माफी की प्रशासन से मांग, उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
पूर्व डीजीपी मामले में प्रशासन से माफी की मांग, उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर अतिथि पूर्व डीजीपी को किया गया था आमंत्रित
- प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने पर ट्राइसिटी में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रुचिका छेड़छाड़ मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर को गणतंत्र दिवस पर अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के विरोध में आनंद प्रकाश स्मृति सभा के सदस्यों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें सभा के सदस्यों ने प्रशासन से माफी मांगने की मांग की है। 26 जनवरी को परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व डीजीपी को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने मंच भी साझा किए, जिस पर सभा के सदस्यों ने ऐतराज जताते हुए इस मामले में तत्काल माफी की प्रशासन से मांग की। अगर, प्रशासन ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो सभा की ओर से इस बारे में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के लोगों को शामिल किया जाएगा।

सभा के सदस्य सुबह करीब 11 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, लेकिन उपायुक्त की गैर मौजूदगी में उनके पीए को ज्ञापन सौंप दिया गया। इस मौके पर रुचिका मामले की लड़ाई लड़ने वाले स्व. आनंद प्रकाश की पत्नी मधु आनंद प्रकाश, पुत्री अराधना और अनुराधा के अलावा स्वराज अभियान की शालिनी मालवीय, प्रो. एमएन जुनेजा, जगदीश भगत सिंह, एडवोकेट जसवंत सिंह उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचे। हालांकि इस मामले में उपायुक्त के साथ उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। जिस वजह से उनके पीए को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed