{"_id":"5a6e2f434f1c1b4f588b5578","slug":"151717070118-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बड़ी तहजीब है उर्दू जबान में’ किताब का विमोचन
- जेड अख्तर, जगदीश चंदर जोशी और नमिता रमेश को ‘शान-ए- उर्दू’ अवार्ड से नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
उर्दू साहित्य का जश्न मनाने के लिए अहसास अदबी सोसाइटी की ओर से ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-12, पंचकूला के सहयोग से साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उर्दू साहित्य के जाने-माने दिग्गजों ने इस भाषा की खासियत के बारे में बात की और कहा कि इसके शब्द, उच्चारण और ध्वनि कानों को बहुत अच्छे लगते हैं। समारोह ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ। इस दौरान लेखक बीडी कालिया ‘हमदम’ को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बीडी कालिया द्वारा लिखित उर्दू किताब ‘बड़ी तहजीब है उर्दू जबान में’ का विमोचन रहा। इस मौके पर हमदम ने कहा कि मेरा काम न केवल मेरी भावनाओं की अभिव्यक्ति है, बल्कि उस भाषा के लिए मेरी श्रद्धांजलि भी है जो सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबाला के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगोह, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित लोकप्रिय उर्दू पत्रिका ‘जहाननुमा’ के संपादक, जनाब जेड अख्तर पहुंचे थे। जगदीश चंदर जोशी ने कहा कि बीडी कालिया का लेखन सराहनीय है और उर्दू भाषा को पढ़ने व सीखने के लिए समाज को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। एक भाषा के रूप में उर्दू अपने आप में पूर्णता की प्रतीक है और यह किताब पूरी तरह से उर्दू भाषा पर केंद्रित है, यह देखना अपने आप में एक खुशी की बात है। इस मौके पर जेड अख्तर, जगदीश चंदर जोशी और नमिता रमेश को ‘शान-ए- उर्दू’ अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन, श्याम सुंदर, जगदीश चंदर जोशी कवयित्री नमित, रमेश व डॉ. मुस्तमिर समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।