{"_id":"5a6e2f3c4f1c1b87268b6f4a","slug":"151717069412018-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत पुरस्कारों की घोषणा
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत पुरस्कारों की घोषणा
- छह श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई
- पांच सदस्यीय कमेटी के निर्णय के आधार पर घोषित हुए पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत छह श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी के निर्णय के आधार पर पुरस्कार घोषित किए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं और निरीक्षण के बाद कमेटी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश की है। इसके तहत स्वच्छ पार्क/कम्यूनिटी सेंटर, मार्केट, होटल, स्कूल और अस्पताल शामिल हैं।
स्वच्छ पार्क:
प्रथम कैकट्स गार्डन, यवनिका को द्वितीय जबकि सेक्टर-तीन के स्पोर्ट्स कांपलेक्स को तीसरा स्थान मिला है।
अस्पताल:
एमडीसी स्थित पारस अस्पताल को पहला, मिर्चिया आई हॉस्पिटल को दूसरा, जबकि सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल को तीसरे स्थान के लिए चयनित किया गया।
मार्केट:
सेक्टर-12ए को पहला स्थान मिला है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान के लिए किसी का चयन नहीं किया गया है।
होटल:
सेक्टर-पांच स्थित बेला बिस्टा को पहला, सेक्टर-तीन स्थित हॉली डे इन को दूसरा जबकि सेक्टर-16 स्थित पल्लवी को तीसरा स्थान मिला है।
स्कूल:
सेक्टर-16 स्थित सेंट सोल्जर को पहला, सेक्टर-छह स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल को दूसरा जबकि सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला है।
कम्यूनिटी सेंटर:
सेक्टर-12 ए को पहला, सेक्टर-27 और सेक्टर-12 को दूसरा, जबकि सेक्टर-26 को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।