{"_id":"5a6cdf924f1c1b805a8b660d","slug":"15170847632-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आज पहुंचेगी पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आज पहुंचेगी पंचकूला
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आज पहुंचेगी पंचकूला
- 29 और 31 तक टीम करेगी पंचकूला का दौरा
- अलग-अलग जगहों का निरीक्षण करने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम रविवार शाम को पंचकूला पहुंच जाएगी। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि टीम 29, 30 और 31 जनवरी तक पंचकूला में रहेगी। इस दौरान टीम अलग-अलग जगहों का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कार्यकारी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि स्वच्छता मैप पर अपनी फीडबैक देते रहे, ताकि स्वच्छता के लिए तय मानकों को पूरा कर, शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। अधिक से अधिक लोगों से स्वच्छता एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की गई है ताकि पंचकूला को स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल स्थान दिलाने में सभी की भागीदारी हो सके।
नगर निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि पंचकूला को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे अंक दिलवाने के लिए मुझे एक एसई, एमई को सस्पेंड करना पड़ा जबकि एक सैनिटेशन इंस्पेक्टर का तबादला करना पड़ा। पंचकूला में आवारा कुत्तों की समस्या अभी भी बरकरार है, लेकिन इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा। मेरे आने से पहले स्टरलाइजेशन का काम बंद था, जिसे मैंने दोबारा से शुरू करवा दिया है। पागल कुत्तों के लिए एक रेसक्यू सेंटर बनाया जाएगा, जिन्हें ठीक होने के बाद उसी जगह पर वापस छोड़ा जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि हर 500 मीटर पर एक डस्टबिन रखवाया जा रहा है ताकि सड़कों या गलियों में कहीं भी गंदगी न रहे। उन्होंने बताया कि उनके आने से पहले आज तक खुले में शौच जाने का सिलसिला नहीं थम रहा था, जिस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया। किन्नरों को भी इस मुहिम में जोड़ा गया है, जो खुले में शौच करने वालों को शहर को गंदा करने पर बधाई देते हैं। उन्हें फूल देकर शर्मिंदा करते हैं, ताकि वह भविष्य में कभी भी खुले में शौच के लिए ना जाए। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में अतिक्रमण स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत सर्वे खत्म होने वाला है। जल्द ही रेहड़ी-फड़ी वालों को लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे, फिर लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह लाइसेंस होल्डर रेहड़ी वाले से ही सामान खरीदें।