फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   डीआरएम के टेबल पर पड़ी है रिटायरिंग रूम की फाइल, रेट रिवाइज होने का अप्रूवल मिलते ही होगा संचालन

डीआरएम के टेबल पर पड़ी है रिटायरिंग रूम की फाइल, रेट रिवाइज होने का अप्रूवल मिलते ही होगा संचालन

Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम के टेबल पर पड़ी है रिटायरिंग रूम की फाइल, रेट रिवाइज होने का अप्रूवल मिलते ही होगा संचालन
रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम तैयार, रेट रिवाइज को लेकर फंसा मामला
विज्ञापन

- डीआरएम के टेबल पर पड़ी है रिटायरिंग रूम की फाइल, रेट रिवाइज होने का अप्रूवल मिलते ही होगा संचालन
- वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से यात्रियों को मिलेंगी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बने दो नए रिटायरिंग रूम की सुविधा
- कोहरे के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर देर रात उतरने वाले यात्रियों को हो रही है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पर्यटन स्थल के लिहाज से देखा जाए तो शिमला के नजदीक होने के चलते चंडीगढ़ पर्यटकों की पहली पसंद है। ऐसे शहर में उत्तर भारत सहित विदेशी पर्यटकों का भी ट्रेन से आना-जाना होता है। इसमें 80 फीसदी ऐसे पर्यटक मिलेंगे, जिनका चंडीगढ़ में कोई परिचित नहीं है और ऐसी स्थिति में उन्हें चंडीगढ़ में कुछ घंटों ठहरकर शिमला जाना हो तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह रूके कहां ।
या तो पर्यटक होटलो में 24 घंटों का किराया दें या फिर किसी तरह यहां वहां घूमकर समय बिताएं। ऐसी स्थिति में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बना रिटायरिंग रूम उनके लिए बेहतर विकल्प है। लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अभी सिर्फ एक रिटायरिंग रूम का संचालन किया जा रहा है। दो नए रिटायरिंग रूम बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन रेट निर्धारित नहीं होने के चलते मामला अभी फंस गया है। जबकि अंबाला मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से दोनों नए रिटायरिंग रूम को यात्री बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन


रिटायरिंग रूम का किराया रिवाइज होगा:
रेलवे के अधिकारिक सूत्रों की माने तो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बने रिटायरिंग रूम के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन फिर भी चंडीगढ़ के एसी होटलों से सस्ता होगा। बताया जा रहा है कि रेट रिवाइज के लिए अंबाला फाइल भेजी गई। डीआरएम से अप्रूवल मिलते ही यात्रियों के लिए दोनोें रिटायरिंग रूम भी खोल दिया जाएगा। बता दें कि अभी 24 घंटे के लिए यात्री से 700 रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं रेलवे के अधिकारिक सूत्र बताते हैं कि रिटायरिंग रूम का किराया रिवाइज होने के बाद बढ़कर करीब एक हजार रुपये हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटिंग टिकट वालों को नहीं मिलेगा लाभ:
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्री के पास टिकट होना चाहिए। यह रेल टिकट कंफर्म या आरएसी का हो सकता है, लेकिन वेटिंग टिकट पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कंफर्म या आरएसी टिकट के पीएनआर नंबर पर रिटायरिंग रूम बुक कराया जा सकता है।

अब रेलवे स्टेशन पर होंगे तीन रिटायरिंग रूम:
कोहरे के कारण इस समय शाम की ट्रेनें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अगले दिन रवाना हो रही हैं। ऐसे में दूरदराज से आने वाले यात्रियों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। इसके अलावा ट्रेन से शिमला जाने वाले पर्यटकों को भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने के दौरान रूम को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


पहले आओ, पहले पाओ: सीनियर डीसीएम प्रवीणा गौड़ द्विवेदी
रेलवे स्टेशन पर विभाग की ओर से चार लाख रुपये खर्च करने के बाद दो बैडरूम का रिटायरिंग रूम तैयार किया गया हैं लेकिन इस रूम की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की नीति पर चल रही हैं। इस कारण जो यात्री पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाता है उसकी बुकिंग की जाती है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ को टूरिज्म का हब माना जाता है, क्योंकि विदेशी यात्री शिमला जाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन पर एक रिटायरिंग रूम होने के कारण एक दिन में कई बार 4-5 यात्रियों को मना भी करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को मजबूर होकर होटल का रुख करना पड़ता है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि अगले सप्ताह से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो नए रिटायरिंग रूम की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। दोनों रिटायरिंग रूम तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed