{"_id":"5a4e86a64f1c1b41198b4e50","slug":"151509588817-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने और जाने वाली ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने और जाने वाली ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला जारी
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली कालका शताब्दी दो घंटे, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे लेट
- कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने और जाने वाली ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
घने कोहरे के चलते पिछले कुछ दिनों से ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण दिल्ली रूट से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय घंटों लेट चल रही हैं। वीरवार को कालका-नई दिल्ली शताब्दी अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट थी। वहीं बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से रात 11.15 बजे जाने के बजाय अगले दिन वीरवार को सुबह करीब सवा छह बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। यही हाल कालका हावड़ा मेल का था, इस ट्रेन का चंडीगढ़ से जाने का समय रात सवा एक बजे है, यह ट्रेन चंडीगढ़ से अगले दिन वीरवार को दोपहर तीन बजे रवाना हुई। इसके अलावा हिमालयन क्वीन डेढ़ घंटा लेट थी। इसके अलावा लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली सद्भावना एक्प्रेस सुबह साढ़े नौ बजे के बजाय सुबह साढ़े ग्यारह बजे पहुंची।