{"_id":"5a1186ed4f1c1b60678bc3aa","slug":"15110982037-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौते स्वास्थ्य केंद्र में नही जरूरी सुविधाऐं जीरो, सालभर से बंद पड़ी पुरानी भेजी गई एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौते स्वास्थ्य केंद्र में नही जरूरी सुविधाऐं जीरो, सालभर से बंद पड़ी पुरानी भेजी गई एक्सरे मशीन
Updated Sun, 19 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा, ईसीजी और एक्सरे मशीन तक नहीं
-लोगों की मांग पर अफसरों ने भेज दी थी पूरी मशीनें और एंबुलेंस
अतुल गर्ग
मोरनी। हरियाणा के एकमात्र पर्यटक स्थल मोरनी के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं काफी खस्ताहाल है। यहां पर स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे, ईसीजी की आधुनिक मशीनें नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्या को कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताई, लेकिन हर बार अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया।
बता दें कि मोरनी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुरानी मशीनरी के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में लगे हुए हैं। एक्सरे मशीन हो या एंबुलेंस हो यहां पर पुरानी मशीनरी का ही सहारा लिया जा रहा है। दो साल पहले निचले अस्पतालों से रिजेक्ट हो चुकी एक्सरे मशीन भेज खानापूर्ति की गई थी, जोकि सालभर से खराब पड़ी है। ऐसे ही कई लाख किलोमीटर चल चुकी सालों पुरानी एंबुलेंस यहां भेजकर लोगों की भावनों से खिलवाड़ किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में चलाई जा रही पुरानी एंबुलेंस कभी किसी बडे़ हादसे का कारण बन सकती है। हालांकि, यहां पर एक अन्य एंबुलेंस है पर पहाड़ी क्षेत्र के हिसाब से ठीक नहीं है। मजे की बात तो यह भी है कि पिछले लगभग तीन महीनों से स्वास्थ्य केंद्र में एक ही डाक्टर मौजूद रहता है। जानकारी के अनुसार डॉ. विजय महरा तीन महीनों के अवकाश पर हैं। उनकी जगह कोई भी डाक्टर नहीं आया है।
क्या है लोगों की समस्या और मांगे
मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से खराब पड़ी एक्सरे मशीन, ईसीजी मशीन नहीं होना के अलावा लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र में कमरों की कमी, रात के समय चौकीदार, स्वास्थ्य केंद्र के बाहर उचित लाइटों आदि की कमियां इलाके के लोगों को सालों से खल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर छोटी सी चोट लगने पर भी पंचकूला कालका आदि शहरों में एक्सरे के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में समय के साथ पैसे का भी नुकसान उठाना पड़ता है। बता दें कि मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में कमरों की कमी के कारण सालों से स्वास्थ्य केंद्र में एक ही वार्ड है। इसमें गर्भवती महिला को भर्ती किया जाता है और उसी वार्ड में अन्य मरीजों का इलाज किया जाता है। साथ ही मरीजों के साथ आने वाले सदस्यों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे जब मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. निखिल अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक्सरे मशीन की सेशन आ चुकी है और कमरों का बजट 22 लाख रुपये भी आया हुआ है। वहीं, दूसरे डाक्टर की कमी के बारे उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा रखा है।