{"_id":"59b8410c4f1c1be17f8b6604","slug":"15052475241-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडल स्कूल रिहौड़ में विद्यार्थी व अध्यापक पीने के पानी को तरसे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडल स्कूल रिहौड़ में विद्यार्थी व अध्यापक पीने के पानी को तरसे।
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की बिजली एक माह से ठप, पानी को तरसे बच्चे
बरवाला। खंड बरवाला के गांव रिहौड़ के मिडल स्कूल में पीने के पानी के लिए स्कूल के विद्यार्थी व अध्यापक तरस गए हैं। गांव की सरपंच मधुबाला व स्कूल इंचार्ज मोहिंद्र पाल ने बताया कि इस स्कूल की बिजली आपूर्ति करीब एक महीने से खराब है। उन्होंने इसकी शिकायत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बरवाला कार्यालय में कई बार दी। लेकिन बिजली विभाग ने इस स्कूल की बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की। इस कारण स्कूल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। विद्यार्थी व अध्यापक पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। सरपंच ने बताया कि अगर बिजली निगम ने शीघ्र ही स्कूल की बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की गई तो वह प्रदर्शन कर डीसी को शिकायत ज्ञापन सौंपेंगे।