फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ........चलता रहा कारवां, जुड़ते रहे लोग

........चलता रहा कारवां, जुड़ते रहे लोग

Wed, 23 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
........चलता रहा कारवां, जुड़ते रहे लोग
देर रात डेरा समर्थकों के आने का सिलसिला जारी
विज्ञापन

पुलिस ने रोका तो 2500 समर्थकों ने सड़कों पर डाला डेरा
सर्वेश कुमार/भव्य नरेश
पंचकूला। साध्वी मामले में 25 को डेरा मुखी की पेशी को लेकर डेरा समर्थकों के शुक्रवार डेढ़ बजे रात तक पंचकूला आने का सिलसिला जारी रहा। नाम चर्चा घर के बाहर ग्राउंड या सड़कों पर जहां जिसे जगह मिली, वही फैसले के इंतजार में डट गए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने सेक्टर-23 से शहर की तरफ बढ़ रहे समर्थकों को ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास रोक लिया, नतीजतन 2500 से अधिक लोगों ने सड़कों पर ही डेरा डाल दिया।
-------------
देर रात तक डटे रहे सुरक्षा कर्मी
पूरे दिन सेक्टर-23 में जत्था पहुंचता रहा। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने सघनता से उनकी जांच भी की। सुरक्षा कर्मी मंगलवार देर रात तक सड़कों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डटे रहे। अचानक शहर के अंदर की तरफ बढ़ रहे समर्थकों को रोक दिया गया। अधिकतर समर्थक दूसरे शहरों से आए हुए हैं, ऐसे में उन्हें यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि जाएं तो किधर।
विज्ञापन

------------------
हर मिनट 30-35 दाखिल हुए शहर में
दूर दराज खासकर पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचने वाले डेरा समर्थकों छोटे छोटे समूहों में शहर में दाखिल होते रहे। औसतन हर मिनट शहर के अलग अलग रास्तों से 30-35 लोग शहर में पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पंचकूला के सेक्टरों, आसपास, धार्मिक परिसरों में रात तक 40 हजार से अधिक समर्थक पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed