फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कढ़ी के भगौने में गिरकर जख्मी प्रिंस का पीजीआई में चल रहा है इलाज

कढ़ी के भगौने में गिरकर जख्मी प्रिंस का पीजीआई में चल रहा है इलाज

Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
कढ़ी के भगौने में गिरकर जख्मी प्रिंस का पीजीआई में चल रहा है इलाज
खौलती कढ़ी में गिरकर जख्मी हुआ छात्र, पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन

मिड-डे मील खाने के दौरान हुआ हादसा, शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
मिड डे मील के दौरान पतीले में रखी गर्म कढ़ी में गिरने से जख्मी हुए पांचवीं के छात्र प्रिंस का पीजीआई में उपचार चल रहा है। प्रिंस पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट में भर्ती है। वीरवार को मिड डे मील बंटने के दौरान कढ़ी लेने जा रहे प्रिंस से दूसरा छात्र टकरा गया और वह गर्म कढ़ी से भरे पतीले में गिर गया। चपेट में आने से प्रिंस की गर्दन और पीठ पूरी तरह झुलस गई है। विभागीय अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण सहित रिपोर्ट मांगी है।
प्रिंस के पिता रमेश कुमार एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे अभयपुर स्थित मिडल स्कूल में पढ़ते हैं। वीरवार को मिड डे मील खाना खाने के दौरान हुए इस हादसे से वह काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्कूल इंचार्ज सुदर्शना ने बताया कि इसमें मिड डे मील वर्कर्स या टीचर की गलती नहीं है। रोज खाना सर्व किए जाने के दौरान भी टीचर्स की ड्यूटी लगाई जाती है। जिस जगह पर बच्चों को खाना खाने के लिए बिठाया गया था, वहां से थोड़ी दूर पर यह पतीला रखा था। इस दौरान दूसरे छात्र से टकराने के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रिंस के पिता रमेश कुमार ने बताया कि उनका बच्चा पूरी तरह ठीक होना चाहिए। इसके लिए स्कूल की ओर से सहायता दी जा रही है। हर महीने महज 8000 रुपये कमाने वाला आखिरकार महंगा इलाज कैसे करा सकता है।


किचन के बाहर बन रही दीवार
स्कूल की इंचार्ज सुदर्शना ने बताया कि बच्चों को किचन से दूर रखने के लिए बीच में एक दीवार बनाई जा रही है। पहले भी किचन की तरफ बच्चों को जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने माना कि 1200 बच्चों के मुताबिक स्कूल में जगह कम है, बावजूद इसके मिड डे मील सर्व करने के दौरान सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाता है। वीरवार को हुई इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए और भी एहतियात बरते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed