फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बगैर हेलमेट, बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

बगैर हेलमेट, बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बगैर हेलमेट, बाइक चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
अगर हेलमेट हाथ में लेकर भी आए तो नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन

डीसीपी के आदेश को सभी पंपों ने किया लागू
इस पहल से बाइक चालकों की होगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हेलमेट के बगैर पंचकूला के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, प्लास्टिक की बोतल में भी पेट्रोल या डीजल की बिक्री नहीं होगी। डीसीपी की ओर से जारी आदेश के बाद पंचकूला के तमाम पेट्रोल पंपों पर सख्ती से इसे लागू कर दिया गया है। यहीं नहीं अगर आप गर्मी फील कर रहे हैं और पेट्रोल भरवाने के लिए उसे राहत के लिए सिर से उतारकर हाथ में ले लिया है तो भी आपको पेट्रोल नहीं दिया जाएगा, जब तक आप उसे सिर पर नहीं लगा लेते। अधिकारियों के आदेशों के इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है।
जिले में 50 से अधिक पंप हैं। टू व्हीलर चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट की अहमियत बताने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। लेकिन इस आदेश के तहत पंपों पर पेट्रोल डलवाते वक्त भी हेलमेट पहनने के लिए पंप कर्मी जबरन दबाव डालते हैं। इस वजह से कई बार आपसी नोंकझोंक की भी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक मुनीष सहगल ने बताया कि लोगों को हेलमेट का महत्व और इसकी अनिवार्यता के प्रति जागरूक करने के लिहाज से यह पहल की गई है। इस पहल से उन लोगों में हेलमेट पहनने की आदत होगी, जो अब तक नहीं पहनते हैं। उधर, सेक्टर-पांच थाना के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों की मीटिंग के बाद पंपों पर इसे लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल भरवाने के लिए उधार में ले रहे हैं हेलमेट
इस आदेश के बाद उन युवकों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं, जो बगैर हेलमेट चलते हैं। पेट्रोल भरवाने के लिए ऐसे लोगों को दूसरों से हेलमेट कुछ देर के लिए उधार में लेते हुए दिखा जा रहा है। हालांकि उनकी सुरक्षा तभी होगी जब ड्राइविंग के दौरान हेलमेट पहनकर चलें।


पहल का स्वागत, लेकिन मकसद भी समझना जरूरी
पंप मालिकों ने इस पहल का स्वागत किया है, लेकिन इस आदेश को लागू करने में कई बार परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। फैसले को लागू करने के उद्देश्य के बारे में अगर वाहन चालक और पंप कर्मियों को जागरूक किया जाए तो इसके परिणाम और भी बेहतर हो सकते हैं। कुछ बातों की जानकारी न होने के कारण कई बार लोग भिड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed