फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नाडा साहिब गुरुद्वारे किरयाना और कनफेंसरी दुकान में लगी आग

नाडा साहिब गुरुद्वारे किरयाना और कनफेंसरी दुकान में लगी आग

Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नाडा साहिब गुरुद्वारे किरयाना और कनफेंसरी दुकान में लगी आग
किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

लाखों का सामान जला, 101 नंबर पर कॉल न लगने से लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नाडा साहिब में गुरुद्वारे के पास एक किराना और कन्फैक्शनरी की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा लाखों का समान जल गया। हादसा वीरवार रात करीब 3.45 बजे हुआ। दुकान के संचालक लखविंदर ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के लिए 101 नंबर पर कई बार कॉल की गई, लेकिन कॉल नहीं लगी। इस बीच आधी दुकान का सामान जल गया। दूसरी दुकानों का नुकसान न हो इसके लिए लोग पंचकूला के दमकल कार्यालय फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेने खुद पहुंच गए। दमकल गाड़ी सुबह साढ़े चार बजे आग बुझाने पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। लखविंदर ने बताया कि ये आग शॉट सर्किट के कारण लगी।
छह बार कॉल की, मुलाजिमों ने कॉल तब भी नहीं लगा
नाडा साहिब के सैनी डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगने के बाद लोगों ने छह बार फायर ब्रिगेड को बुलाने के लिए 101 नंबर पर कॉल की। लेकिन नंबर नहीं लगा। देवेंदर ने बताया कि आग बुझाने के बाद दमकल विभाग के मुलाजिमों को जब 101 नंबर पर कॉल नहीं लगने की बात बताई गई तो मुलाजिमों ने खुद इस बात की पुष्टि के लिए 101 नंबर पर कॉल की और कॉल नहीं लगी तो असलियत सामने आने पर सिर झुका लिया।
विज्ञापन

यह सामान जला
लखविंदर ने बताया कि आग की घटना में करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। इसमें चार फ्रिज, कॉफी मशीन, दो माइक्रो वेव, पेटीज मशीन, पूर्णिमा के लिए लाया गया सामान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में भी हुआ था नुकसान
जनवरी में भी नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास बनी दुकानों में आग लगने से काफी नुकसान हो चुका है। इसमें करीब सात दुकानों के सामान जला था। हालांकि आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed