{"_id":"598228584f1c1b5e2d8b4763","slug":"150170232212-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी के शौचालय में गंदगी, न पानी न साबुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी के शौचालय में गंदगी, न पानी न साबुन
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी के शौचालय में गंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक शाही
पंचकूला। सिटी ब्यूटीफुल की शताब्दी जैसी वीवीआईपी ट्रेन के शौचालय में गंदगी, पानी और साबुन की शिकायत एक महिला यात्री ने पीएसी (पैसेंजर एमेनिटी कमेटी) के सदस्य डॉ. अशोक त्रिपाठी को दी है। ये आलम दिल्ली से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली ट्रेन का है।
बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं की जांच के लिए पीएसी सदस्य आए थे। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछा कि क्या आप लोगों को रेलवे की ओर से मिलने वाली सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती हैं। इस पर चंडीगढ़ निवासी विनीत ने पीएसी मेंबर्स को बताया कि वह चंडीगढ़ से दिल्ली तक सप्ताह में करीब चार से पांच दिन कालका-नई दिल्ली शताब्दी में सफर करती हैं। इन दिनों सफर के दौरान कई बार ऐसा होता है कि ट्रेन के शौचालय में गंदगी रहती हैं, पानी और साबुन भी नहीं होता।
एग्जीक्यूटिव लाउंज में बदबू, कुलिंग भी नहीं
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर बना एग्जीक्यूटिव लाउंज से बदबू आती है। यहां ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को आराम नहीं मिलता, बल्कि पसीने छूट जाते हैं। बुधवार को यात्रियों की सुविधाओं की जांच के लिए पीएसी सदस्य डॉ. अशोक जैसे ही लाउंज में पहुंचे तो बदबू से बुरा हाल था। गर्मी में यात्री बेहाल थे। डॉ. अशोक ने कामर्शियल डीसीएम से कहा कि लाउंज में एक टन के एसी से काम नहीं चलेगा, कम से कम चार से पांच टन का एसी लगाएं। गर्मी इतनी है कि यात्री बैठ नहीं सकता। लाउंज में बैठे यात्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक साल में जब भी वह शताब्दी में सफर के लिए चंडीगढ़ आए तो एग्जीक्यूटिव लाउंज बंद मिला। बुधवार को लाउंज को खुला देख वह हैरान हो गए।
विज्ञापन
सांसद खेर ने दी थी हिदायत
तीन अक्तूबर 2016 को एग्जीक्यूटिव लाउंज का उद्घाटन करने पहुंची सांसद किरण खेर ने लाउंज की कमियों को प्वाइंट आउट कर इसे दूर करने को कहा था, लेकिन कमियां दूर नहीं हुईं। यहां समस्या जस की तस बनी है। उद्घाटन के दौरान सांसद किरण खेर लाउंज में बैठी थीं, उसी समय उन्होंने ने नॉर्दर्न जीएम से कहा था कि यहां पर कूलिंग के लिए बड़ा एसी लगाएं, नहीं तो बैठना मुश्किल है।
पश्चिम एक्सप्रेस का शेड्यूल गलत
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री प्रकाश मिश्रा ने पीएसी को बताया कि पश्चिम एक्सप्रेस का शेड्यूल रेलवे की साइट पर गलत है। कई बार वह नेट की टाइमिंग के हिसाब से स्टेशन पर आते हैं, यहां पता चलता है कि ट्रेन नेट की टाइमिंग से एक घंटे बाद आएगी।