{"_id":"598228544f1c1bf7378b475a","slug":"15017023191415-20-19-14-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: सेक्टर-15 में पेड़ गिरा, टल गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: सेक्टर-15 में पेड़ गिरा, टल गया बड़ा हादसा
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 मार्केट के पास दोपहर करीब 1.30-1.45 बजे के बीच सेक्टर-15 के एक घर के पास एक पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ पूरी तरह जमीन से उखड़ गया है। हालांकि पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया और मामूली खरोंच आई।
इस दौरान आसपास का ट्रैफिक कुछ देर के लिए थम गया। पेड़ को हटाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। गौरतलब है कि दो दिन पहले सेक्टर-7-8-17-18 के चौराहे पर भी एक पेड़ गिर गया था, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। बारिश के बाद भी करीबन सभी सेक्टरों में पेड़ों और टहनियों के टूटकर गिरने का सिलसिला जारी है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण ऐसी घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।
सेक्टर-15 निवासी एस के नैयर ने कहा कि सड़कों के इर्द गिर्द पुराने हो चुके पेड़ों की पहचान कर, उन्हें बचाए रखने के लिए विभाग की ओर से पहल होनी चाहिए।
टल गया बड़ा हादसा, मंडरा रहा है खतरा
सेक्टर-15 में चार स्कूल हैं, बच्चों की छुट्टी दो से ढाई बजे के बीच होती है। छुट्टी होने के बाद इस रास्ते से सैकड़ों स्टूडेंट और अभिभावक आते-जाते हैं। लेकिन नगर निगम और प्रशासन ऐसे हादसों की आशंका से बेफिक्र है।