फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 लाख रुपए की लागत से जल्द होगा बाबा सूखानंद ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार। आखिरकार सरकार व प्रशासन ने ली सुध।

9 लाख रुपए की लागत से जल्द होगा बाबा सूखानंद ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार। आखिरकार सरकार व प्रशासन ने ली सुध।

Mon, 31 Jul 2017 02:34 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
9 लाख रुपए की लागत से जल्द होगा बाबा सूखानंद ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार। आखिरकार सरकार व प्रशासन ने ली सुध।
नौ लाख रुपये से बाबा सूखानंद तालाब का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार उठाता रहा है मुद्दा, विधायक ने पंचायत को दिए रुपये
गुरदीप सैनी
बरवाला।
बरवाला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ठीक सामने स्थित ऐतिहासिक बाबा सूखानंद तालाब वर्षों से अनदेखी का शिकार हो रहा है। इस तालाब की न तो किसी राजनीतिक दल और न ही जिला प्रशासन ने सुध ली थी। अमर उजाला लगातार इस मुद्दे का उठाता रहा है। हाल ही में विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने तालाब के साथ बनाए जा रहे कम्यूनिटी सेंटर सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उस समय लोगों ने उनके सामने तालाब का जीर्णोद्धार करने की मांग रखी। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने इस तालाब का जीर्णोद्धार करवाने के लिए 9 लाख रुपये ग्राम पंचायत के खाते में भेजे हैं।
बता दें कि तालाब के पीछे कस्बे व क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। इससे जुड़ी कई रोचक कहानियां भी जुड़ी हैं। कस्बे के बुजुर्ग मांस्टर अंचल सिंह ने बताया कि तालाब की खुदाई एक तेजस्वी साधु बाबा सूखानंद ने कराई थी। वहीं बुजुर्ग मेहर सिंह ने बताया कि तालाब में एक सुरंग बनी है। चारों तरफ पक्की सीढ़ियां हैं। कस्बे व क्षेत्र के गांवों के लोग भारी संख्या में दिवाली, शिवरात्रि, जन्माष्टमी, पूर्णिमा व अन्य त्योहारों पर तालाब के में स्नान कर किनारे पर स्थित बाबा सूखानंद मंदिर में दीपक जलाकर पूजा अर्चना करते हैं। सरपंच बलजिंद्र गोयल ने बताया कि जो पैसा आया है उससे तालाब के चारों तरफ ग्रिल लगाई जाएगी। तालाब में स्वच्छ पानी भरा जाएगा और चारों तरफ बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। हरियाली के लिए छोटे फूलदार पौधे लगेंगे। त्योहारों पर नहाने के लिए तालाब की सीढ़ियों पर एक बाउंड्री वॉल भी लगाई जाएगी, ताकि नहाते समय कोई गहरे पानी में न जा सके।
विज्ञापन


धरोहर को बचाने का बेहतर मौका
कस्बे के बुजुर्ग व विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष देवी चंद और बुजुर्ग मास्टर अंचल सिंह ने बताया कि विधायक से मिले पैसे से ग्राम पंचायत के पास इस धरोहर को बचाने का बेहतर मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी
कस्बावासी राजेंद्र जैन ने बताया कि सूखानंद तालाब का जीर्णोद्धार होने से यहां पर त्योहारों के समय में पहले से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इसके नवीनीकरण से श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं भी मिलेंगी। यह सरकार का बेहतर कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed