{"_id":"597cef094f1c1b752c8b4706","slug":"1501359967209-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसानों 9 अगस्त को भारी संख्या में पिपली पहुंचें - चढ़ूनी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी किसानों 9 अगस्त को भारी संख्या में पिपली पहुंचें - चढ़ूनी।
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में पहुंचने की अपील
बरवाला। जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करती और किसानों का कर्ज माफ नहीं होता, तब तक यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने खंड बरवाला के गांव टोका में गोगा माड़ी मंदिर परिसर में किसानों को संबोधित करते हुए कही। यूनियन के हलका प्रधान गोपाल राणा खटौली ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गांव के नंबरदार सुरता सिंह की ओर से किया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व हलका प्रधान गोपाल सिंह राणा ने किसानों से अपील की कि 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में भाग लेने के लिए पिपली जिला कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। इस दौरान नत्थू सिंह, नरेश कुमार, शेर सिंह खटौली, गुलाब सिंह, परमाल सिंह श्यामटू, वकील सिंह बरवाला, कमल सिंह नया गांव, सुखबीर सिंह राणा कनौली, अवलदीप व टिंकू राणा जलौली, सुदेश राणा नगल, विदुर शर्मा रिहौड़ सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।