{"_id":"597647f54f1c1b262c8b477a","slug":"150092397117-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में नहीं लगेगी कोई भी अवैध मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में नहीं लगेगी कोई भी अवैध मंडी
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम के एक अफसर को चार्जशीट करने के निर्देश
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सुनीं शिकायतें, कहा-पंचकूला में नहीं लगेगी कोई अवैध मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि पंचकूला में अवैध मंडी नहीं लगेगी। सेक्टर-19 में चल रही सब्जी मंडी की स्टेटस रिपोर्ट लेते हुए जैन ने कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि शहर में मंडी अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त हों। स्थानीय निकाय मंत्री सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एजेंडे में रखी शिकायतों का समाधान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। परिवेदना समिति में जैन के सामने 16 परिवाद पेश किए गए। जिसमें से चार शिकायतों का निपटारा करते हुए बाकी पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की बैठक आम जनता और सरकार के बीच संवाद और समस्याओं के निराकरण का एक बेहतर प्लेटफार्म है। इस अवसर पर पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी समिति की बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर शहरी निकाय मंत्री से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंचकूला विस क्षेत्र में पिछले एक हजार दिनों में एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं। इस मौके पर कालका विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष रितु सिंगला, मेयर उपिंदरकौर आहलुवालिया, उपायुक्त गौरी पराशर जोशी, एडीसी राजेश जोगपाल, संपदा अधिकारी जगदीप ढांडा, नगराधीश ममता शर्मा सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य व संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
निगम की झूठी रिपोर्ट पर एक्शन लिया
एक परिवाद की सुनवाई करते हुए उन्होंने बुढनपुर में ही मकानों एवं भवनों पर नंबर प्लेट लगवाने की निगम की झूठी रिपोर्ट पर सख्त एक्शन लेते हुए, संबंधित अधिकारी को चार्जशीट करने के निर्देश दिए और 20 दिन में रिपोर्ट देने की बात कही। साथ ही बुढनपुर की मेन एंट्री वाले रास्ते पर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को हटाने और स्लाटर हाउस शुरू करने के निर्देश दिए।
15 दिन में गली पक्की कराएं
सेक्टर-16 निवासी की ओर से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दौरा कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जब तक वहां स्थायी समाधान न हो, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। सेक्टर-12ए रैली के ग्रामीण की ओर से गली में पशुओं का गोबर इक्ट्ठा होने पर होने होने वाली समस्या और गली को पक्का कराने की मांग पर मंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिए कि 15 दिन में गली से गंदगी को साफ कराएं और गली पक्की कराएं।
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील करने के आदेश
रामगढ़ निवासी की ओर से बस स्टैंड पर दुकानों के अवैध निर्माण की शिकायत पर मंत्री ने उन्हें सील करने के आदेश दिए। रथपुर कॉलोनी पिंजौर में शामलात भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम कालका की अध्यक्षता में गैर सरकारी सदस्य कंवर सेन सिंगला व संजीव कौशल की एक कमेटी बनाई जो मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजेगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों को इसकी निशानदेही करने के निर्देश भी दिए।
कार को लेकर हुई धोखाधड़ी, कमेटी गठित
अमरावती एन्क्लेव निवासी की ओर से उनके बेटे के साथ कार को लेकर हुई धोखाधड़ी की शिकायत पर मंत्री ने डीएसपी मुख्यालय व समिति के गैर सरकारी सदस्य हरेंद्र मलिक व योगेंद्र शर्मा की एक कमेटी बनाई। जिसे जांच कर रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। गांव रथपुर निवासी ने कहा कि पंचायत ने प्रस्ताव पास कर जमीन दी थी, जो अभी नाम नहीं हुई है। इस पर मंत्री ने निगम के संयुक्त आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, तहसीलदार तथा गैर सरकारी सदस्य दीपक शर्मा व संजीव कौशल कमेटी बनाई जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसी प्रकार उन्होंने सुखदर्शनपुर गांव के निवासी के ऐसे ही मामले पर तहसीलदार, गैर सरकारी सदस्य अजय शर्मा को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए और इसकी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर भिजवाने को कहा।