{"_id":"596bc9dc4f1c1bbb108b46d2","slug":"15002363201700-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान इंसानियत की पहचान, आओ करें रक्तदान: डॉ बी0एस0चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान इंसानियत की पहचान, आओ करें रक्तदान: डॉ बी0एस0चीमा
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 रक्तदाताओं सहित 37 महिलाओं ने किया रक्तदान
रायपुररानी। सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज के आशीर्वाद से निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल चंडीगढ़ के जोनल इंचार्ज डा. बीएस चीमा ने किया। शिविर में निरंकारी 70 भक्तों ने रक्तदान किया। जिसमें से 37 महिलाएं भी शामिल हैं। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए संत निरंकारी मंडल के चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज डॉ. बीएस चीमा ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के संदेश मानव रक्तनालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए, कहावत को चरितार्थ करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान इंसानियत की पहचान है। शिविर को सफल बनाने में सीनियर रेजिडेंट डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 की 18 सदस्यीय टीम ने योगदान दिया।