{"_id":"596bc9d74f1c1b821d8b463b","slug":"15002363151117-23-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनिशियन एसोसिएशन की ओर से 17 से 23 जुलाई तक लैब वीक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनिशियन एसोसिएशन की ओर से 17 से 23 जुलाई तक लैब वीक आयोजन
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यवनिका पार्क में हेल्थ चेकअप कैंप आज सुबह पांच बजे से
पंचकूला। हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनीशियन एसोसिएशन की ओर से मेडिकल लैब वीक मनाया जाएगा। 17 से 23 जुलाई तक आयोजित वीक में लोगों के लिए फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रमेश कुमार ने बताया कि लैब वीक के पहले दिन 17 जुलाई को सुबह पांच से सात बजे तक पंचकूला के यवनिका पार्क में फ्री में खाली पेट ब्लड और शूगर का टेस्ट किया जाएगा। वहीं 18 जुलाई को शाम पांच बजे पंचकूला के सेक्टर पांच के यवनिका पार्क में शाम पांच से छह बजे तक मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मिलकर एसोसिएशन की ओर से रैली निकाली जाएगी। जबकि 19 जुलाई को सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया जाएगा। 20 जुलाई को प्रयोगशाला में तैनात लैब कर्मियों को प्रयोगशाला की साफ सफाई जानकारी दी जाएगी। वहीं 21 जुलाई को सुबह पांच से सात बजे तक हेपेटाइटिस बी के ब्लड सैंपल कलैक्ट कर टेस्ट किए जाएंगे। 22 जुलाई को प्रयोगशाला की तकनीकी और बेहतर करने के लिए सेमिनार होगा।