फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बस क्यू सेल्टरों पर बसों की टाइमिंग के साथ रूट्स का होगा पूरा डिटेल

बस क्यू सेल्टरों पर बसों की टाइमिंग के साथ रूट्स का होगा पूरा डिटेल

Mon, 17 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बस क्यू सेल्टरों पर बसों की टाइमिंग के साथ रूट्स का होगा पूरा डिटेल
दस साल बाद बस क्यू शेल्टरों पर लगेगा टाइम टेबल
विज्ञापन

बस क्यू सेल्टरों पर बसों की टाइमिंग के साथ रूट्स की होगी डिटेल
एक सप्ताह में हरियाणा रोडवेज की ओर से बस क्यू शेल्टरों पर लगाया जाएगा टाइम टेबल अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शहर के सभी बस क्यू शेल्टरों पर दस साल बाद टाइम टेबल लगने जा रहा है। इसमें बाकायदा बसों के टाइम टेबल के साथ रूट्स की भी जानकारी हरियाणा रोडवेज की ओर से बस क्यू शेल्टरों पर दी जाएगी। बस क्यू शेल्टरों पर लिखा होगा कि कितने नंबर की बस कितने बजे किन किन रूटों से होते हुए कहा कहां जाएगी।
हरियाणा रोडवेज के जीएम के मुताबिक 20 जुलाई से शहरी क्षेत्र के सभी बस क्यू शेल्टरों पर बसों की समय सारणी और रूट मैप का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी पंचकूला के बस क्यू शेल्टरों पर बस की समय सारणी न होने से हरियाणा और अन्य राज्यों के दूसरे जिले से पंचकूला आने वाले लोगों को परेशानी होती है। बस के निर्धारित समय का पता न होने से ऑटो चालक दूसरे सेक्टर तक जाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं।
विज्ञापन


बस स्टैंड की भी बदलेगी समय सारणी
अभी पंचकूला सेक्टर पांच के बस स्टैंड पर भी पुराना समय सारणी लगा है। नतीजा बस स्टैंड पर लगे समय सारणी के हिसाब से शहर में चलने वाली बसों की टाइमिंग मैच नहीं होती। क्योंकि बसों की टाइमिंग समय के साथ बदल गई है और बस स्टैंड पर अब भी पुरानी समय सारणी है। यहां की भी समय सारणी बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होते हैं यात्री परेशान
अगर गलती से कोई यात्री पंचकूला के सेक्टरों में कहीं उतर गया तो उसकी जेब ऑटो चालक गंतव्य स्थान तक पहुुंचाने के एवज में मनमाना किराया वसूल कर ढीली कर देते हैं। दरअसल दूसरे शहरों से पंचकूला आने वाले लोगों को बसों की टाइमिंग का पता नहीं होता। वह बस क्यू शेल्टर पर देखते हैं, लेकिन वहां पर हरियाणा रोडवेज की ओर से बसों की समय सारणी नहीं लगवाई गई है। ऐसे में उन यात्रियों के पास विकल्प सिर्फ ऑटो बचता है।

दस साल पहले लगी थी समय सारणी
शहर में करीब साठ से अधिक बस क्यू शेल्टर हैं। रोडवेज के अधिकारियों की लापरवाही से इन बस क्यू शेल्टरों पर समय सारणी नहीं लग पा रही है। लोगों की मानें तो करीब दस साल पहले इन बस क्यू शेल्टरों पर समय सारणी लगी थी। अब तो लकीरें भी नहीं बची हैं।
शहर की आबादी करीब ढाई लाख, बसें सिर्फ 25
शहर की आबादी के मुताबिक शहरी क्षेत्र में चलने वाली बसों की संख्या कम है। ऐसा लोगों का कहना है। बता दे कि पंचकूला के शहरी क्षेत्र की आबादी करीब ढाई लाख है और बसें सिर्फ 25 चलती हैं। पहले करीब तीस बसें चलती थी, लेकिन उसमें में भी पांच बंद कर दी गई हैं।


ऑटो चालक ने 125 रुपये वसूले
लखनऊ से पंचकूला आ रहे संजय सिंह ने बताया कि जीरकपुर में वह बस से उतरे। पंचकूला के सेक्टर चार तक उन्हें आना था, लेकिन बस क्यू शेल्टर पर बसों की टाइमिंग नहीं थी। नतीजा यहां तक ऑटो बुक किया जिसके लिए दो सौ रुपये देने पड़े। हिमाचल के संदीप ने बताया कि उन्हें बिजनेस के सिलसिले में इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन जाना था। लेकिन बस ने उन्हें माजरी चौक पर उतार दिया। वहां बसों की टाइमिंग की जानकारी न होने से ऑटो चालक ने 125 रुपये वसूल किए। जबकि इंडस्ट्रियल एरिया आने पर पता चला कि मात्र दस रुपये यहां तक का ऑटो का किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed