{"_id":"596a60054f1c1bf32f8b4821","slug":"150014368816-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत बुलंद करेगी किसानों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत बुलंद करेगी किसानों की आवाज
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापंचायत बुलंद करेगी किसानों की आवाज : गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। किसानों के हित में रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुस्त व निष्क्रिय सरकार को जगाने के लिए एवं किसानों की मांगों को प्रबल तरीके से रखने के लिए 16 जुलाई को सुबह 10 बजे, अनाज मंडी यमुना नगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इस महापंचायत में रोहतक से युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके साथ सभी पूर्व मंत्री, विधायक व मौजूदा विधायक भी शिरकत करेंगे। यह बात पंचकूला विधानसभा अध्यक्ष सौरव गर्ग ने कही। गर्ग ने कहा किसान महापंचायत के जरिये किसानों की 15 मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न करना सरकार की मंशा को प्रकट करता है। हुड्डा सरकार में किसानों की खुशहाली, फसल का भरपूर दाम दिलाने को हुड्डा हमेशा प्राथमिकता देते थे। लेकिन आज भ्रष्ट भाजपा सरकार ने सब कुछ उल्टा कर दिया। सौरव गर्ग ने पंचकूला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को रैली में बढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।