{"_id":"5b55f69c4f1c1b0c718b5aca","slug":"1500-meter-long-freight-trains-to-run-on-flyovers-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार फ्लाइओवर्स पर दौड़ेंगी 1500 मीटर लंबी मालगाड़ियां, तैयार होंगे 3 विशाल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार फ्लाइओवर्स पर दौड़ेंगी 1500 मीटर लंबी मालगाड़ियां, तैयार होंगे 3 विशाल ट्रैक
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वेस्टर्न यूपी, हरियाणा और पंजाब सेक्शन में पहली बार 1500 मीटर लंबी मालगाड़ियां रेल फ्लाईओवर पर चलेंगी। मालगाड़ियां इस सेक्शन के बड़े रेलवे स्टेशनों के बाहर से गुजर जाएंगी। मेल ट्रेनों का शेड्यूल डिस्टर्ब नहीं करेंगी।इसके लिए सेक्शन में तीन बड़े रेल फ्लाईओवर तैयार किए जा रहे हैं। इन फ्लाईओवरों की लंबाई 13 से 15 किलोमीटर होंगे।
रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीएल) अपने फ्रेट कोरिडोर प्रोजेक्ट के तहत इन्हें तैयार कर रही है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (ओपी एंड बीडी) राजेश नवहाल ने बताया कि इस सेक्शन में कई बडे़ जंक्शन-स्टेशन है, जहां रेलगाड़ियों का रश बहुत ज्यादा रहता है। वहां से कई रूट अन्य राज्यों को निकलते हैं। इसीलिए इन रेल फ्लाईओवर्स का निर्माण करवाया जा रहा है, ताकि मालगाड़ियों को स्टेशनों के बाहर से गुजारा जा सके। दिसंबर 2020 से पहले इन फ्लाईओवर्स का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Trending Videos
यहां बनेंगे रेल फ्लाईओवर्स
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
प्रोजेक्ट के तहत इस सेक्शन में पहला रेल फ्लाईओवर दुखेड़ी से अंबाला रेलवे स्टेशन (दूरी करीब 7 किमी.) के बीच बनेगा। कई किलोमीटर लंबा ये रेल फ्लाईओवर अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीयमार्ग के भी ऊपर से गुजरेगा। उससे आगे रेलवे कालोनी और आर्मी एरिया से होते हुए ये कालीपल्टन पुल के पास मिलेगा। यहां आर्मी की भी कुछ जगह एक्वॉयर की गई है।
दूसरा फ्लाईओवर पंजाब के शंभू स्टेशन से राजपुरा स्टेशन (दूरी करीब 10 किमी.) के बीच व तीसरा फ्लाईओवर सरहिंद स्टेशन से मंडीगोबिंदगढ़ स्टेशन के बीच (दूरी करीब 9 किमी.) तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत चूंकि मालगाड़ियों के लिए अलग से फ्रेट कोरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसलिए मालगाड़ियां भी 1500 मीटर तक लंबी और अत्यधिक क्षमता की होंगी। उस लिहाज से रेल फ्लाईओवर्स भी अत्यधिक क्षमता वाले तैयार किए जा रहे हैं।
रेलवे ओवर व अंडर ब्रिज भी तैयार होंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत वेस्टर्न यूपी, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न सेक्शन में फ्रेट कोरिडोर के लिए कई रेलवे ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज भी तैयार होंगे। इसके अंतर्गत वेस्टर्न तलहेड़ी-पिलखनी में 6 रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी), पिलखनी-सहानेवाल सेक्शन में 5 आरयूबी, हरियाणा में 24 आरयूबी व पंजाब में 28 आरयूबी व 1 आरओबी तैयार किए जाएंगें। राज्य सरकारों ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है और रेलवे ने जगह भी एक्वॉयर कर ली है।