{"_id":"f82a9a0a71e3fc87370c4800e6ae55f2","slug":"150-student-team-member-will-ratnavali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 विद्यार्थी होंगे रत्नावली टीम के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 विद्यार्थी होंगे रत्नावली टीम के सदस्य
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय ‘रत्नावली समारोह-2014’ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला साबित होगी।
समारोह के माध्यम से विश्वविद्यालय के 150 छात्र एवं छात्राएं रत्नावली टीम के रूप में भाग लेकर विश्वविद्यालय के इस समारोह को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि रत्नावली समारोह का आयोजन 27 से 30 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इस समारोह में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों से रत्नावली टीम के सदस्य बनने के आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के सभी विभागों से 150 विद्यार्थियों ने रत्नावली टीम के सदस्य बनने के लिए आवेदन किया। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनको रत्नावली की महत्ता तथा कार्यक्रमों के बारे में जरूरी जानकारी दी।
इसके पश्चात विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई, जिनमें स्टेज प्रबंधन टीम, निर्णायक मंडल टीम, स्वागत टीम, मीडिया टीम, स्टेज बैक टीम व व्यवस्था टीम भी शामिल हैं।
इस विषय में विभाग के निदेशक डॉ. पूनिया ने बताया कि रत्नावली टीम के सदस्यों को समारोह प्रबंधन संबंधी सूक्ष्म जानकारियां हासिल होंगी, क्योंकि सभी छात्र एवं छात्राएं रत्नावली टीम के रूप में समारोह को कामयाब बनाने में 27 से 30 अक्तूबर तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष रत्नावली टीम के सदस्य हरियाणवी लोक परिधान में दिखाई देंगे। रत्नावली टीम के सदस्यों के सिर पर हरियाणवी पगड़ी व साफा होगा, जबकि कुछ स्थानों पर छात्राएं हरियाणवी वेशभूषा में मेहमानों का स्वागत करेंगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मीडिया कवरेज के लिए, बैक स्टेज कार्यों को सुचारु रूप से निपटाने तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए रत्नावली टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए अपनी वचन बद्धत्ता दोहराई और केयू तथा रत्नावली की गरीमा बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु अपनी कटिबद्धता प्रकट की।