{"_id":"61cdf9db044fd1148543fdbf","slug":"15-to-18-year-olds-to-get-covaxin-in-haryana-from-january-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार का फैसला: 15-18 साल के 15.40 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना रोधी टीका, तीन जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार का फैसला: 15-18 साल के 15.40 लाख बच्चों को लगेगा कोरोना रोधी टीका, तीन जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत
Fri, 31 Dec 2021 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:01 AM IST
सार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया है कि प्रदेश में तीन जनवरी से 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा जिनकी संख्या करीब 15.4 लाख है। टीकाकरण सेंटर पर बच्चों की अलग कतार लगाई जाएगी और उनका टीकाकरण करने के लिए अलग स्टाफ होगा। बच्चों को कोवैक्सिन ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 15 से 18 साल के 15.40 लाख बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगेगा। पहली जनवरी से पंजीकरण और तीन से टीकाकरण की शुरुआत होगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए अलग स्थान होंगे। अग्रणी स्वास्थ्य कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र वालों को 10 जनवरी से बूस्टर डोज दी जाएगी। रोहतक की जिनोम सीक्वेंसिंग लैब को संचालित करने का प्रमाण पत्र मिल गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कोविड को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को टीका लगवाने के लिए कोविन वेबसाइट या ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। बूस्टर डोज हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के साथ ही सहरुग्णता वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगेगी। बच्चों और वयस्क व्यक्तियों के लिए टीकाकरण स्थल एक ही है तो बच्चों की लाइन अलग से बनाई जाएगी और स्टाफ भी अलग होगा। टीका लगने पर बच्चे निडर होकर स्कूल जा सकेंगे। विज ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के लिए समर्पित सत्र स्थलों की पहचान कर रहे हैं। इन स्थलों पर कोवैक्सिन का पर्याप्त स्टाक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बूस्टर डोज को दूसरी डोज की तारीख से 9 महीने यानि 39 सप्ताह पूरे होने के बाद लाभार्थियों को लगाएंगे। राज्य में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर पांच लाख हैं। इनमें स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता लगभग 2.50 लाख और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता 2.50 लाख हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के सहरुग्णता वाले लोगों की संख्या लगभग 5.78 लाख है। बूस्टर डोज का पंजीकरण और लगाने का समय कोविन ऐप के माध्यम से ही मिलेगा।
संक्रमण के जिनोम सीक्वेंसिंग का रोहतक में जल्द शुरू होगा काम
विज ने कहा कि रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्थापित लैब में जल्द संक्रमण के जिनोम की सीक्वेंसिंग का काम शुरू किया जाएगा। अब जिन लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र में अपने पासपोर्ट का नंबर लिखवाना है, उन्हें टीकाकरण स्थल पर टीका लगने से पहले अपने पासपोर्ट का नंबर देना होगा। उसके बाद प्रमाण पत्र में पासपोर्ट का नंबर भी दिखाई देगा।