फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 thousand students will dance on world dance day at capitol complex to break world record

वर्ल्ड हेरिटेज में डांस करके 15 हजार स्टूडेंट्स तोड़ेंगे वर्ल्ड रिकार्ड, रजिस्टेशन कराएं

Wed, 05 Apr 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Apr 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
15 thousand students will dance on world dance day at capitol complex to break world record
फ्लैश मॉब
वर्ल्ड डांस डे के उपलक्ष्य में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 15 हजार बच्चे डांस कर वर्ल्ड रिकार्ड तोडे़ंगे। आप भी जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। इसके लिए ट्राइसिटी के स्कूलों, कॉलेजों और से स्टूडेंट्स चुने जाएंगे। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग और नौटंकी बॉक्स कंपनी की ओर से इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से ट्राइसिटी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेटर भेजा गया है कि बच्चों को हिप-हॉप और पॉलीवुड डांस के लिए ट्रेनिंग दी जाए। इसके बाद इनका चयन किया जाएगा। इस डांस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाने का संदेश देंगे। वहीं दंगल मूवी के स्टार अनन्या भी 20 से 22 अप्रैल तक इसे प्रमोट करेंगी।
विज्ञापन


अभी तक ये बनें हैं रिकार्ड
29 अप्रैल को होने वाले इवेंट से पहले पहले के रिकॉर्ड में फरवरी 2017 को कर्नाटक में प्रोग्राम हुआ था। इसमें 9219 स्टूडेंट्स, वहीं 2015 में अमृतसर में 8726 और मुंबई 2012 में हुए इवेंट में 4428 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस इवेंट को लेकर जिम्मेदारी टूरिज्म डिपार्टमेंट को सौंपी है जो नौटंकी बॉक्स नाम की  फर्म के साथ मिलकर इस इवेंट की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट लगातार करेंगे डांस

15 thousand students will dance on world dance day at capitol complex to break world record
फ्लैश मॉब
इस डांस कार्यक्रम में 15 हजार स्टूडेंट्स एक साथ 45 मिनट तक एक जैसा बॉलीवुड स्टाइल डांस करेंगे, जिसके लिए इन स्टूडेंट्स को करीब 15 दिनों तक प्रोफेशनल्स से ट्रेनिंग भी प्रोवाइड करवाई जाएगी। इसमें ट्राइसिटी के प्राइवेट-गवर्नमेंट स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स को पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा।

इसके लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट के साथ मिलकर प्राइवेट फर्म ने टीमें बनाई है जो ऑडिशन ले रही हैं। इसमें हर स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट के 20 से 25 स्टूडेंट्स को पार्टिसिपेट करवाया जाएगा। इसके साथ कुछ प्रोफेशनल्स भी होंगे जो बच्चों को डांस सिखाएंगे और खुद भी इवेंट में भाग भी लेंगे।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन :
टूरिज्म डिपार्टमेंट की हेल्पलाइन 1800-180-2116 पर कॉल कर इस इवेंट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं 9041333833 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन ई-मेल  info@nautankibox.com और वेबसाइट पर  www.nautankibox.com जानकारी कर सकते हैं। इसके लिए इंस्टीट्यूट भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इवेंट को बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास हमारा रहेगा।  
- जितेंदर यादव, टूरिज्म डायरेक्टर, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed