फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   15 suspects questioned in Tarn Taran RPG attack case

Tarn Taran Attack: पांच आतंकियों-गैंगस्टरों ने किया सरहाली थाने पर RPG हमला, 15 संदिग्धों से पूछताछ

Sun, 11 Dec 2022 09:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, तरनतारन/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, तरनतारन/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

सरहाली थाने में हुए आतंकी हमले के तार कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह लंडा से जुड़ गए हैं। एनआईए की एक टीम ने रविवार को सरहाली से 14 किलोमीटर दूर हरिके पत्तन में आतंकी लखबीर सिंह लंडा के घर पर छापा मारा।

विज्ञापन
15 suspects questioned in Tarn Taran RPG attack case
तरनतारन आरपीजी हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तरनतारन के सरहाली थाने पर आरपीजी अटैक के बाद पंजाब पुलिस और एनआईए ने जांच तेज कर दी है। जांच में पता चला है कि पांच आतंकियों-गैंगस्टरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। इनमें शामिल लोग बाइक और एक ब्रेजा कार से हरिके पत्तन की तरफ से आए थे। ये सभी लोग हरिके पत्तन और सरहाली के बीच हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर भी रुके थे। 

विज्ञापन


उन्होंने ढाबा मालिक से खाना भी मांगा था लेकिन किसी कारणवश ढाबा मालिक ने खाना देने से मना कर दिया था। ढाबा मालिक के अनुसार इनमें एक पगड़ीधारी और एक दिव्यांग भी शामिल था। चार आतंकी हिंदी में बात कर रहे थे। ढाबे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में इनकी तस्वीरें कैद हो गई हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें हरियाणा-राजस्थान व दिल्ली रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। जांच में आतंकियों और स्थानीय गैंगस्टरों का लिंक सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां लॉरेंस समेत 25 गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही हैं। इनमें कुछ गैंगस्टर पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं और कई जेल में बंद हैं और उनको प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी है। वहीं, तरनतारन के गैंगस्टर सतनाम उर्फ सतबीर सत्ता की तलाश की जा रही है। वह आतंकी रिंदा और लंडा के नेटवर्क का हिस्सा है। शाहाबाद और कुरुक्षेत्र में आरडीएक्स रिकवरी मामले में भी वह वांछित है। सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की 15 टीमें जांच में जुटीं
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरहाली थाने के एसएचओ प्रकाश सिंह का तबादला अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) विंग में कर दिया है। पट्टी थाने के एसएचओ सुखबीर सिंह को उसकी जगह नियुक्त किया गया है। पंजाब पुलिस की करीब 19 टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। इसमें फॉरेंसिक व साइबर एक्सपर्ट समेत कई माहिर शामिल हैं। हर अपडेट गृह विभाग और मुख्यमंत्री से साझा किया जा रहा है।


आतंकी लंडा के घर पर एनआईए का छापा
सरहाली थाने में हुए आतंकी हमले के तार कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखवीर सिंह लंडा से जुड़ गए हैं। एनआईए की एक टीम ने रविवार को सरहाली से 14 किलोमीटर दूर हरिके पत्तन में आतंकी लखबीर सिंह लंडा के घर पर छापा मारा। इस दौरान घर पर कोई नहीं मिला। उसके घर के पास लगे ट्यूबवेल पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, पैरोल पर आए अपराधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed