फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 players of punjab will played in this season of IPL

इस बार टी20 लीग में पंजाब के 15 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, एक के नाम तो कई रिकॉर्ड भी दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
15 players of punjab will played in this season of IPL
आईपीएल-12 - फोटो : File Photo

इस टी20 लीग में भी पंजाबी खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। टी20 लीग का आगाज 23 मार्च यानि आज से शुरू होने वाला है। अबकी बार टी20 लीग में पंजाब के 15 खिलाड़ी धमाल मचाएंगे। 

विज्ञापन


इस सीजन में पंजाब के खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी जो टी20 लीग की अलग-अलग टीमों के लिए खेलेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव आर पी सिंगला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें पंजाब रणजी टीम के कप्तान मनदीप सिंह, युवा प्रभसिमरन सिंह, मीडियम पेसर अर्शदीप सिंह, स्पिनर हरप्रीत बराड़ पंजाब की टीम का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह, बाएं हाथ के पेसर बरिंदर सरन, दाएं हाथ के बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह, दाएं हाथ के लेग स्पिनर मंयक मुंबई की टीम से खेलेंगे। ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा राजस्थान की टीम, बल्लेबाज गुरकीरत मान बेंगलुरु की टीम, युवा ऑल राउंडर अभिषेक शर्मा, पेसर संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल हैदराबाद की टीम के लिए खेलेंगे।

इसके अलावा अंडर- 19 वर्ल्ड कप के विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल कोलकाता और टर्बनेटर हरभजन सिंह चेन्नई का हिस्सा होंगे। पंजाब की टीम 7 मुकाबले अपने घरेलू मैदान आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed