{"_id":"5b3ce8da4f1c1b92468b490d","slug":"15-new-police-stations-to-be-open-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की खट्टर सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश भर में खुलेंगे 15 नए पुलिस थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की खट्टर सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश भर में खुलेंगे 15 नए पुलिस थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर 15 नए पुलिस थाने खोलने को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में दो महिला पुलिस थानों सहित 15 नए पुलिस स्टेशनों के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि इन नए पुलिस स्टेशनों का निर्माण प्रदेश के 11 जिलों में किया जाएगा, जिनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, नूंह, पंचकुला, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। भिवानी और चरखी दादरी जिलों में महिला पुलिस स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि इन पुलिस स्टेशनों के निर्माण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कामकाजी माहौल के साथ-साथ आधारभूत सुविधाएं भी प्रदान की जा सकेंगी, जिससे राज्य पुलिस के जवान अपने आधिकारिक कर्तव्यों का और बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे।