{"_id":"5df7e4598ebc3e881043977f","slug":"15-companion-arrested-after-interrogate-to-gangster-budda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर बुड्डा से पूछताछ के बाद दबोचे 15 साथी, बुलेटप्रूफ जैकेट और कार्बाइन भी मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर बुड्डा से पूछताछ के बाद दबोचे 15 साथी, बुलेटप्रूफ जैकेट और कार्बाइन भी मिली
Tue, 17 Dec 2019 01:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर सुखप्रीत को पेश करने ले जाती पुलिस की टीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्मीनिया से लाए गए गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्डा से पूछताछ के आधार पर उसके 15 और साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार, नशीले पदार्थ और विदेशी करेंसी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में बिदी चंद निवासी खुड्डा लाहौरा भी है।
विज्ञापन
वह 2011 में डिप्टी पासपोर्ट अफसर पद से रिटायर्ड हुआ है और उससे पहले 2007-08 के दौरान लोक संपर्क अफसर (पीआरओ) चंडीगढ़ में तैनात था। उसने गौरव पटियाल नामक व्यक्ति को फर्जी नाम व पते पर पासपोर्ट बनाकर देने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि बुड्डा अर्मीनिया से अवैध ढंग से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था। पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर हमला करने के बाद बुड्डा अप्रैल 2018 में पंजाब से यूएई भाग गया था। इस दौरान उसने कई देशों की यात्रा की जिनमें यूएई, चीन, ईरान, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जॉर्जिया और सिंगापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा विभिन्न देशों में उसकी यात्रा और गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस अब इन देशों में उसके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा गैंगस्टर से जुड़े मामलों की पुलिस लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, खन्ना, मोहाली, अमृतसर में भी जांच कर रही है।
बुलेटप्रूफ जैकेट और कार्बाइन भी मिली
डीजीपी ने बताया कि बुड्डा की निशानदेही पर उसके साथियों से एक कार्बाइन समेत छह हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट, 3 किलो अफीम, 7 वाहन और कुल 13.80 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। इसके अलावा 1700 यूएस डॉलर भी मिले हैं।