फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   15 august, independence day,punjab assembly election, navjot sidhu, punjab politics, punjab

15 अगस्त को राजनीति में होंगे बड़े फेरबदल, सिद्धू पर फैसला संभव

Wed, 03 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Wed, 03 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
15 august, independence day,punjab assembly election, navjot sidhu, punjab politics, punjab
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
आने वाली 15 अगस्त को पंजाब की राजनीति में कई बड़े फेरबदल होने जा रहे हैं। नवजोत सिद्धू पर फैसला संभव है। अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं 15 अगस्त का दिन पंजाब की राजनीति को कई अहम मोड़ देने वाला है।
विज्ञापन


हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने वाले नजोत सिंह सिद्धू 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। सिद्धू अगर भाजपा छोड़ कर आम आदमी की टोपी पहनते हैं तो इससे आगामी विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है वहीं आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान सर्वेक्षण के अनुसार आम आदमी पार्टी में युवाओं की संख्या अधिक है। ऐसे में यदि नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में शामिल होने का एलान करते हैं तो पार्टी के युवाओं में नए जोश का संचार होगा। आने वाले चुनाव के लिए जो मतदाता सूची बनकर तैयार हुई है। उसमें 18 से 39 वर्ष के युवाओं की संख्या करीब 47 हजार है। इससे यह युवा वोटर किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए जीत का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमीत बराड़ भी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

15 august, independence day,punjab assembly election, navjot sidhu, punjab politics, punjab
मोहाली के चप्पड़चिड़ी में जगमीत बराड़ की रैली - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर आल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेता जगमीत सिंह बराड़ भी इसी दिन अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। ऐेसे में 15 अगस्त का दिन पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाला होगा।

बीते मंगलवार को पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने कहा था कि वे 15 अगस्त को कोई बड़ा राजनीतिक एलान कर सकते हैं। काफी समय पहले तक बराड़ के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन इससे आप में पैदा होने वाले संभावित विद्रोह को देखते हुए यह बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।

उसके बाद से ही बराड़ लगातार कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों का खुलासा करते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आड़े हाथों लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed