फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14th administrator challanger cup all india football tournament in chandigarh

फुटबाल टूर्नामेंटः यंगस्टर क्लब और चंडीगढ़ एसोसिएशन सेमी फाइनल में

Tue, 27 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
14th administrator challanger cup all india football tournament in chandigarh
फुटबाल टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ यंगस्टर क्लब ने माहिलपुर अकादमी को हराकर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके अलावा चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन भी सेमी फाइनल में पहुंच गया है। सेक्टर - 17 फुटबाल स्टेडियम में  खेल जा रहे मुकाबले में माहिलपुर की टीम हाफ टाइम तक बढ़त पर चल रही थी, लेकिन दूसरे हाफ में  खेल का नक्शा बदल गया।
विज्ञापन


फुटबॉल स्टेडियम में खेले मैच में माहिलपुर के लिए 39वें मिनट में आसिफ खान ने पहला गोल कर टीम का खाता खोला और हाफ टाइम तक वह एक गोल -शून्य से आगे रही । इसके बाद दूसरे हाफ के शुरुआत में अमृतपाल ने दूसरा गोल कर माहिलपुर को 2-0 से बढ़त दिला दी। यंगस्टर क्लब की टीम दबाव में थी और 56वें मिनट में अमनप्रीत सिंह ने  बाल को गोल में पहुंचाकर टीम का खाता खोला।
विज्ञापन


75वें मिनट में यंगस्टर के लिए जसविंदर ने और 83वें मिनट में रोहित शेख ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। उधर, चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन ने हावड़ा केयूसीटी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसी तरह  सेक्टर - 42 में खेले गए फुटबाल मुकाबले में दलबीर फुटबाल अकादमी पटियाला ने पुणे एफसी को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed